Olympic Gold Medalist Imane Khelif Gender Controversy : पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान अल्जीरिया की बॉक्सर इमान खलीफ को लेकर काफी विवाद हुआ था। जब वुमेंस कैटेगरी में इमान खलीफ ने इटली की बॉक्सर को महज 46 सेकेंड में ही हरा दिया था, तब उनके ऊपर आरोप लगा था कि वो महिला नहीं बल्कि पुरुष हैं। इसको लेकर उस वक्त काफी विवाद हुआ था लेकिन इमान खलीफ को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोका नहीं गया था। जिसके बाद उन्होंने गोल्डल मेडल भी अपने नाम किया था।पेरिस ओलंपिक के दौरान इमान खलीफ को लेकर हुआ था विवाददरअसल इटली की एंजेला कैरिनी और इमान खलीफ के बीच पेरिस ओलंपिक 2024 में बॉक्सिंग का मैच खेला गया था। जिसमें इमान खलीफ के दो घूंसे खाने के बाद एंजेला कैरिनी कैनवास पर गिर पड़ी थीं। इसके बाद वो चिल्लाते हुए कहने लगीं 'यह अन्याय है।' इटली की खिलाड़ी घुटनों के बल बैठकर जोर-जोर से रोने लगी थी। रोते हुए कैरिनी ने कहा कि ये पहला ऐसा मुकाबला था जिसमें उन्होंने इतने जोर के मुक्के महसूस किए। इसके बाद विवाद हुआ था कि क्या इमान खलीफ महिला नहीं पुरुष हैं।हरभजन सिंह ने गोल्ड मेडल छीनने की कही बातअब एक मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इमान खलीफ के अंदर पुरुषों वाले लक्षण हैं। एक मेडिकल रिपोर्ट लीक हुई है, जिसमें दावा किया गया है कि इमान वास्तव में पुरुष हैं। एक फ्रांसीसी पत्रकार के मुताबिक खलीफ के पास आंतरिक अंडकोष और XY गुणसूत्र (पुरुष गुणसूत्र) हैं। इसको लेकर पत्रकार पियर्स मोर्गन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उस समय हम सबने जो कहा था कि इमान खलीफ पुरुष हैं, उसकी पुष्टि हो गई है। अब उनसे गोल्ड छीन लिया जाना चाहिए। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि गोल्ड मेडल वापस ले लिया जाना चाहिए।