हार्दिक पांड्या को बनाया जा सकता है आईपीएल टीम का कप्तान

हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस से रिलीज कर दिया गया है
हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस से रिलीज कर दिया गया है

मुंबई इंडियंस से रिलीज किये जाने के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद के लिए खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। हार्दिक पांड्या को वहां कप्तान की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में हार्दिक पांड्या को लेकर जिक्र किया है जिसमें उन्हें पहली बार आईपीएल में कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने की संभावना जताई गई है।

Ad

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सहायक कोच की भूमिका निभा चुके पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को अहमदाबाद की टीम का हेड कोच बनाया जा सकता है। हालांकि इस पर अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने इस बार रिटेन नहीं किया था। उनके भाई क्रुणाल पांड्या को भी मुंबई इंडियंस की टीम से बाहर किया गया है। मुंबई इंडियंस में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड को रिटेन किया गया है। अन्य सभी खिलाड़ी रिलीज किये गए हैं। हालांकि पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस की टीम के पास अपने रिलीज खिलाड़ियों को वापस टीम में शामिल करने का मौका नीलामी में रहेगा। देखना होगा कि कितने खिलाड़ी वापस टीम में लाने का प्रयास उस समय किया जाएगा।

आगामी कुछ समय में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी
आगामी कुछ समय में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी

अहमदाबाद की टीम को सीवीसी कैपिटल्स ने खरीदा है। पांच हजार करोड़ से भी ज्यादा की राशि के साथ टीम को खरीदा गया है। दुबई में बोली लगाने के बाद टीम को आईपीएल में शामिल होने की अनुमति मिली थी। हालांकि अहमदाबाद और लखनऊ दोनों नई टीमों को अभी पूरी तरह से आईपीएल में शामिल करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इस पर काम चल रहा है और आगामी कुछ समय में ऐसा हो सकता है। दोनों नई टीमों को मेगा नीलामी से पहले 3-3 खिलाड़ी रिटेन करने का अधिकार मिलेगा। इसके बाद अन्य सभी खिलाड़ी नीलामी पूल में शामिल किये जाएंगे।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications