राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के भाई और आरपीजी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने मुंबई इंडियंस के साथ मैच समाप्ति के बाद एक विवादस्पद ट्वीट किया है। उन्होंने इसमें स्टीव स्मिथ और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के बारे में तुलनात्मक बात कही है।
यह सर्वविदित है कि पुणे की कप्तानी से धोनी को हटाकर स्मिथ को नेतृत्व सौंपने के बाद उनके फैन्स और विशेषज्ञों ने इसे अच्छा कदम नहीं मानते हुए काफी निराश प्रकट की थी। पूर्व भारतीय लीजेंड सुनील गावस्कर ने आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के पहले मैच से पहले टीवी शॉ में भी धोनी से कप्तानी छीने जाने की आलोचना की थी।
फ्रेंचाईजी के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका ने कहा "स्मिथ ने साबित कर दिया कि जंगल का राजा कौन है, धोनी को उन्होंने ढ़क दिया तथा उनको कप्तान बनाना एक शानदार कदम था।"
धोनी के बारे में इस प्रकार का ट्वीट देखकर उनके फैन्स ने हर्ष गोयनका को जमकर आड़े हाथों लेते हुए ट्विटर पर ट्रोल किया। उन्होंने कहा कि धोनी को आप अपनी टीम से बाहर भेजो तथा देखो उनके कितने फैन्स हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं है जो धोनी के प्रदर्शन को ढक सके। कुछ फैन्स ने उन्हें धोनी की कप्तानी में जीती हुई तीन बड़ी आईसीसी ट्रोफियां भी याद दिलाई। मामले को तूल पकड़ता हुआ देखकर हर्ष गोयनका ने साइड से निकलने का प्रयास करते हुए वह विवादस्पद ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन धोनी के फैन्स के गुस्से का शिकार उन्हें लगातार होना पड़ा। मसले की गंभीरता को देखते हुए गोयनका को अपनी गलती का अहसास हुआ तथा उन्होंने बैकफुट पर जाते हुए अंत में यह भी कहा कि धोनी एक अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन आज स्मिथ का दिन था। उन्होंने अंत तक स्मिथ का जिक्र जारी रखा। ज्ञात को इस मैच में मुंबई इंडियंस द्वारा दिए 185 रनों के लक्ष्य को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने कप्तान स्टीव स्मिथ के नाबाद 84 रनों की बदौलत 7 विकेट से जीता। Published 07 Apr 2017, 17:15 IST