श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20I में ज़िम्बाब्वे की जीत के हीरो ने बताई दिलचस्प कहानी, एंजेलो मैथ्यूज को लेकर किया बड़ा खुलासा

ल्यूक जोंग्वे ने अपनी टीम को एक यादगार जीत दिलाई
ल्यूक जोंग्वे ने अपनी टीम को एक यादगार जीत दिलाई

कोलंबो में खेले गए दूसरे T20I में ज़िम्बाब्वे को श्रीलंका (SL vs ZIM) के खिलाफ सबसे छोटे फॉर्मेट में में पहली जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर ल्यूक जोंग्वे (Luke Jongwe) ने बड़ा खुलासा किया है। जोंग्वे ने बताया कि उन्होंने छोटे से ही श्रीलंकाई ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) को अपना आइडल माना है और उनकी तस्वीर को अपने वॉलपेपर पर भी रखा था।

Ad

मंगलवार को खेले गए मुकाबले में ज़िम्बाब्वे को श्रीलंका के खिलाफ जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन बनाने थे और यह ओवर डालने की जिम्मेदारी अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज को मिली। उस समय बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर ल्यूक जोंग्वे और क्लाइव मदांडे मौजूदा थे।

जोंग्वे ने शुरूआती चार गेंदों में ही 17 रन बटोरकर अपनी टीम को जीत के करीब ला दिया और फिर पांचवीं गेंद पर मदांडे (5 गेंद 15*) ने छक्का लगाकर मैच खत्म किया। जोंग्वे ने 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 25 रनों की पारी खेली। इससे पहले उन्होंने गेंदबाजी में भी दो विकेट हासिल किये थे।

ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक, मैच के बाद ल्यूक जोंग्वे ने एंजेलो मैथ्यूज को लेकर खुलासा करते हुए बताया,

यह मानते हुए कि एंजेलो मेरे आइडल में से एक थे, श्रीलंका के खिलाफ ऐसा करना और भी बेहतर है। वह विशेष है। जब मैं बच्चा था तो वह मेरा वॉलपेपर हुआ करते थे। वह उस समय भी ग्रे-निकोल्स गियर का उपयोग कर रहे थे। मैं अभी भी युवा था। फ़ेसबुक पर एक समय वह मेरी प्रोफ़ाइल पिक्चर थे। आज मेरे लिए बहुत कुछ हो रहा है। बहुत सारी भावनाएँ हैं। मैं बस भगवान का आभारी हूं।

मुकाबले की बात की जाए, तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173/6 का स्कोर बनाया। एकसमय टीम काफी खराब स्थिति में थी लेकिन चरिथ असलांका और एंजेलो मैथ्यूज ने अर्धशतक जड़े और श्रीलंका के लिए T20I में पांचवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करते हुए अच्छे स्कोर तक ले गए।

जवाब में ज़िम्बाब्वे ने एक गेंद शेष रहते 178/6 का स्कोर बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। ल्यूक जोंग्वे और क्लाइव मदांडे के योगदान के अलावा क्रेग एर्विन ने भी 54 गेंदों में 70 रनों की अहम पारी खेली और अपनी टीम को मैच में बनाये रखा।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications