हेनरी निकोल्स को गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में मिली बड़ी राहत, न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से आया बड़ा बयान 

cricket cover image

न्यूजीलैंड के प्रमुख टेस्ट बल्लेबाज हेनरी निकोल्स (Henry Nicholls) का हाल ही में प्लंकेट शील्ड मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने का मामले सामने आया था और उन पर कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा था। इस बीच अब निकोल्स को बड़ी राहत मिली है और उन्हें गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में निर्दोष पाया गया।

Ad

दरअसल, 6 से 9 नवंबर के बीच कैंटरबरी और ऑकलैंड के बीच खेले गए प्लंकेट शील्ड टूर्नामेंट के मैच की एक क्लिप में हेनरी निकोल्स को छोर बदले समय गेंद को हेलमेट से रगड़ते हुए देखा गया। इसके बाद अंपायरों ने मैच के तीसरे दिन निकोल्स को संहिता के नियम 3.1, अनुच्छेद 1.15 का पालन करने में कथित रूप से विफल रहने की सूचना दी थी। यह विशेष नियम गेंद की स्थिति में हेरफेर से संबंधित है, जो क्रिकेट के नियमों के नियम 41.3 का उल्लंघन है।

हालाँकि, मामले की अनुशासनात्मक सुनाई में पाया गया कि कीवी खिलाड़ी की कोई भी गतिविधि और ना ही सबूत, इस बात की पुष्टि करते हैं कि उन्होंने गेंद की स्थिति बदलने का प्रयास किया।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने बयान में बताया कि आयुक्तों ने कहा, "हमने पाया कि खिलाड़ी के कार्यों से वास्तव में गेंद की स्थिति या गेंद के आकार में बदलाव की संभावना नहीं थी।"

बयान में आगे कहा गया, "इसका मतलब था कि नियम 3.1 के तहत अस्वीकार्य व्यवहार के किसी भी आरोप को बरकरार नहीं रखा जा सकता है। इसलिए खिलाड़ी के खिलाफ आरोप को खारिज कर दिया गया।"

बांग्लादेश दौरे पर टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा हैं हेनरी निकोल्स

बाएं हाथ के बल्लेबाज को न्यूजीलैंड ने भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 के स्क्वाड में शामिल नहीं किया था। हालाँकि, उनको हाल ही में घोषित हुए बांग्लादेश दौरे के टेस्ट स्क्वाड में चुना गया है। निकोल्स अपनी टीम के अहम बल्लेबाज हैं और बांग्लादेश की स्पिनरों की मददगार पिचों पर उनकी भूमिका काफी अहम रहने वाली है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications