आईपीएल 2019: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी 

महेंद्र सिंह धोनी

#1 महेंद्र सिंह धोनी ( चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स )- 122. 84 करोड़

Ad
Enter caption

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज़्यादा वेतन पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर आते हैं। आईपीएल के किंग कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर में चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए 175 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 40.16 की औसत और 138.19 के स्ट्राइक रेट से 4016 रन बनाए।

Ad

धोनी साल 2008 में खेले गए पहले आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी थे, और अब तक के अपने आईपीएल सफर में खेलते हुए उन्होंने 122.84 करोड़ की कमाई की है। धोनी के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो यह खिलाड़ी रोहित शर्मा के साथ साथ आईपीएल का सबसे सफल कप्तान है, जिसने तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल के साथ साथ धोनी ने 2 बार चेन्नई को चैंपियंस लीग का खिताब भी जिताया है, जो की उनकी काबिलियत को पूर्ण तरीके से दर्शाता है ।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications