दिल्ली कैपिटल्स के हारने के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया

आरसीबी के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया (Photo Credit - Twitter)
आरसीबी के खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया (Photo Credit - Twitter)

आईपीएल 2022 में शनिवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 5 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स की इस हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई। यही वजह रही कि दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद आरसीबी के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे।

दरअसल आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को ये मैच हारना जरूरी था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अगर जीत जाती तो वो सीधे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाते और आरसीबी की टीम बाहर हो जाती। यही वजह रही कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पूरे मैच के दौरान मुंबई इंडियंस को जमकर सपोर्ट किया।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 159/7 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने आखिरी ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। डेवाल्ड ब्रेविस ने 33 गेंदों में 37 और टिम डेविड ने 11 गेंदों में 34 रनों की धुआंधार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। हार की वजह से दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही और टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

दिल्ली कैपिटल्स के हारने के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं

मैच के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों की ट्विटर पर जमकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा ?

आपको बता दें कि अब आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। आरसीबी की टीम लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में पहुंची है। देखने वाली बात होगी कि इस आईपीएल सीजन वो फाइनल में जा पाते हैं या नहीं। उन्हें अभी भी पहले ख़िताब की तलाश है।

Quick Links