IPL में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है एमएस धोनी का प्रदर्शन?

Neeraj
इस सीजन एक अर्धशतक लगा चुके हैं धोनी (Photo Credit: IPL)
इस सीजन एक अर्धशतक लगा चुके हैं धोनी (Photo Credit: IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की शुरुआत अर्धशतक के साथ की थी। हालांकि, इसके बाद अगले पांच मैचों में वह कुछ खास नहीं कर सके। फिलहाल इस सीजन उन्होंने छह मैचों में केवल 92 रन ही बनाए हैं। आज रात को उनकी टीम मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

Ad

दोनों टीमों का बेहतरीन इतिहास रहा है और चेन्नई के फैंस को उम्मीद होगी कि धोनी एक अच्छी पारी खेलेंगे। आइए जानते हैं अब तक मुंबई के खिलाफ कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन।

मुंबई के खिलाफ धोनी सबसे अधिक 37 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी ने इन मैचों की 32 पारियों में 32.47 की औसत के साथ 682 रन बनाए हैं। मुंबई के खिलाफ धोनी ने नाबाद 63 के सर्वोच्च स्कोर के साथ तीन अर्धशतक लगाए हैं। वह इस टीम के खिलाफ एक बार शून्य पर भी आउट हो चुके हैं।

मुंबई के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ धोनी का प्रदर्शन

मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भले ही इस सीजन अधिक विकेट नहीं हासिल किए हैं, लेकिन इसके बावजूद वह काफी घातक गेंदबाज है। खासतौर से धोनी के खिलाफ बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की है। फिनिशर के रूप में खेलने वाले धोनी का सामना अंत के ओवरों में बुमराह से जरूर होगा। बुमराह के खिलाफ धोनी अब तक खेले 56 गेंदों में केवल 56 रन ही बना सके हैं और तीन बार उनका शिकार बन चुके हैं।

टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के खिलाफ धोनी ने 230 की स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं। उनादकट के खिलाफ धोनी ने केवल 36 गेंदों में ही 83 रन बना लिए हैं और केवल एक ही बार उनके खिलाफ आउट हुए हैं। मुरुगन अश्विन के खिलाफ धोनी ने 12 गेंदों में बिना आउट हुए सात रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications