IPL में पंजाब किंग्स के खिलाफ कैसा रहा एमएस धोनी का प्रदर्शन?

Neeraj
इस सीजन एक अर्धशतक लगा चुके हैं धोनी (Photo Credit: IPL)
इस सीजन एक अर्धशतक लगा चुके हैं धोनी (Photo Credit: IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में वापसी करनी शुरू कर दी है। शुरुआती चार मैच लगातार हारने के बाद चेन्नई ने पिछले तीन में से दो मुकाबले जीते हैं। चेन्नई को प्ले-ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद जिंदा रखनी है तो उन्हें लगातार मुकाबले जीतने होंगे। आज रात को चेन्नई का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ होने वाला है।

Ad

चेन्नई के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ मैचों को पुराने अंदाज में फिनिश किया है। चेन्नई को पंजाब के खिलाफ भी धोनी से ऐसे ही एक अच्छी फिनिशिंग पारी की उम्मीद होगी। आइए जानते हैं अब तक पंजाब के खिलाफ कैसा रहा है धोनी का प्रदर्शन।

धोनी ने पंजाब के खिलाफ खेले 29 मैचों में 52.50 की औसत के साथ 630 रन बनाए हैं। वह पंजाब के खिलाफ पांच अर्धशतक लगा चुके हैं जिसमें नाबाद 79 उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। धोनी ने पंजाब के खिलाफ अपने रन लगभग 150 की स्ट्राइक-रेट से बनाए हैं।

पंजाब के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ धोनी का प्रदर्शन

पंजाब के मुख्य तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा डेथ ओवर्स में अच्छी गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं और उन्होंने धोनी के खिलाफ भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। रबाडा के खिलाफ धोनी ने 15 गेंदों में आठ रन बनाए हैं और एक बार आउट हो चुके हैं।

लेग-स्पिनर्स के खिलाफ धोनी को पिछले कुछ समय से लगातार परेशान होते देखा गया है। पंजाब के लेग-स्पिनर राहुल चाहर ने भी धोनी को खूब परेशान किया है। चाहर के खिलाफ धोनी 30 गेंदों में केवल 17 ही रन बना सके हैं। इस दौरान चाहर ने दो बार धोनी का विकेट हासिल किया है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच हुए पहले मैच में चाहर ने ही धोनी का विकेट लिया था।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के खिलाफ धोनी ने तीन गेंदों में दो रन बनाए हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications