IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? 

Neeraj
इस सीजन रोहित ने बनाए हैं केवल 114 रन (Photo Credit: IPL)
इस सीजन रोहित ने बनाए हैं केवल 114 रन (Photo Credit: IPL)

मुंबई इंडियंस (MI) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 अब तक बिल्कुल सही नहीं रहा है। टीम ने अब तक खेले अपने सभी छह मैच गंवाए हैं और अंक तालिका में आखिरी स्थान पर हैं। आज रात को उनका सामना छह में से पांच मैच हारने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा। इस सीजन अब तक मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से रन नहीं निकले हैं।

Ad

चेन्नई के खिलाफ होने वाले इस बड़े मुकाबले में रोहित एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। आइए जानते हैं अब तक चेन्नई के खिलाफ कैसा रहा है रोहित का प्रदर्शन।

रोहित चेन्नई के खिलाफ तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ खेले 29 मैचों में लगभग 29 की औसत के साथ 752 रन बनाए हैं। रोहित ने चेन्नई के खिलाफ 87 के सर्वोच्च स्कोर के साथ सात अर्धशतक लगाए हैं।

चेन्नई के प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ रोहित का प्रदर्शन

ड्वेन ब्रावो ने इस सीजन चेन्नई के लिए अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सीजन वह टीम के लिए सबसे अधिक 10 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं। ब्रावो और रोहित की भिड़ंत काफी रोचक रहती है और इस बार भी इसके रोचक रहने की उम्मीद है। रोहित ने अब तक ब्रावो के खिलाफ 72 गेंदों में 82 रन बनाए हैं लेकिन कैरेबियन दिग्गज ने अब तक पांच बार उन्हें पवेलियन का रास्ता भी दिखाया है।

चेन्नई के कप्तान रविंद्र जडेजा के लिए यह सीजन अब तक फीका रहा है। वह छह मैचों में केवल पांच ही विकेट ले सके हैं, लेकिन रोहित के खिलाफ उनके आंकड़े काफी शानदार हैं। जडेजा ने रोहित को अपनी 72 गेंदों में केवल 71 रन ही बनाने दिए हैं और अब तक तीन बार उन्हें आउट कर चुके हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications