ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे, रोहित शर्मा को भी हुआ फायदा

भारत-श्रीलंका तीसरे टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट और न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के बाद आईसीसी की हालिया बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी गई है। दिल्ली टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ एक और दोहरा शतक लगाने वाले विराट कोहली को रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा हुआ है और अब वह दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। कोहली ने दिल्ली टेस्ट में कुल मिलाकर 293 (243 एवं 50) रन बनाये और इस वजह से अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ पहले स्थान पर बरकरार हैं और कोहली से 45 अंक आगे हैं। चेतेश्वर पुजारा को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब चौथे स्थान पर हैं। जो रूट तीसरे स्थान पर मौजूद हैं और केन विलियमसन एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर पहुँच गए हैं। केएल राहुल टॉप 10 से बाहर हो गए हैं और अब 11वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने दिल्ली टेस्ट में शानदार शतक लगाया और 8 स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर पहुँच गए हैं। इसके अलावा टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टॉप 10 से बाहर अजिंक्य रहाणे तीन स्थान के नुकसान से 18वें, मुरली विजय तीन स्थान के फायदे से 25वें, शिखर धवन तीन स्थान के नुकसान से 32वें, रोहित शर्मा 6 स्थान के फायदे से 40वें, ऋद्धिमान साहा एक स्थान के नुकसान से 52वें, रविन्द्र जडेजा 54वें और रविचन्द्रन अश्विन 60वें स्थान पर हैं। इसे भी पढ़ें: ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग: रविन्द्र जडेजा को हुआ नुकसान श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज़ 7 स्थान के फायदे से 23वें और चौथी पारी में बेहतरीन शतक लगाने वाले धनंजय डी सिल्वा 9 स्थान के फायदे से 47वें स्थान पर पहुँच गए हैं। एडिलेड डे-नाईट टेस्ट में मैन ऑफ़ द मैच रहे ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श 16 स्थान के जबरदस्त फायदे से 27वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इंग्लैंड के मार्क स्टोनमैन को 18 स्थान का फायदा हुआ और अब वह 83वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स एक स्थान के फायदे से 47वें, कॉलिन डी ग्रैंडहोम 35 स्थान के फायदे से 75वें और पहले ही टेस्ट में शतक लगाने वाले टॉम ब्लंडेल 70वें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:

रैंक बल्लेबाज देश रेटिंग
1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 938
2 विराट कोहली भारत 893
3 जो रूट इंग्लैंड 879
4 चेतेश्वर पुजारा भारत 873
5 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 865
6 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 815
7 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 795
8 अजहर अली पाकिस्तान 755
9 दिनेश चंडीमल श्रीलंका 743
10 डीन एल्गर दक्षिण अफ्रीका 732
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications