ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग: चेतेश्वर पुजारा दूसरे स्थान पर पहुंचे, विराट कोहली को भी हुआ फायदा

भारत-श्रीलंका के बीच नागपुर में हुए दूसरे टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन में हुए पहले एशेज टेस्ट के बाद आईसीसी की हालिया बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ पहले स्थान पर बरकरार हैं और ब्रिस्बेन में शतक की बदौलत उन्होंने अपना स्थान और मजबूत कर लिया है। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा दो स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप 10 में भारतीय कप्तान विराट कोहली पांचवें स्थान पर कायम हैं, लेकिन नागपुर टेस्ट में दोहरा शतक लगाने की बदौलत उन्हें 60 अंकों का जबरदस्त फायदा हुआ है। दूसरे स्थान पर मौजूद पुजारा और पांचवें स्थान पर मौजूद कोहली में सिर्फ 11 अंकों का अंतर है। स्टीव स्मिथ 941 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं और वो पुजारा (888) से 53 अंक आगे हैं। पुजारा के फायदे के कारण जो रूट और केन विलियमसन एक-एक स्थान के नुकसान से क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर आ गए हैं। केएल एक स्थान के नुकसान से नौवें और एलिस्टेयर कुक चार स्थान के नुकसान से टॉप 10 से बाहर 14वें स्थान पर पहुँच गए हैं। अजहर अली एक स्थान के फायदे से आठवें और डीन एल्गर एक स्थान के फायदे से 10वें स्थान पर आ गए हैं। डेविड वॉर्नर छठे स्थान पर कायम हैं। टॉप 10 से बाहर अजिंक्य रहाणे दो स्थान के नुकसान से 15वें, शिखर धवन एक स्थान के नुकसान से 29वें, मुरली विजय आठ स्थान के फायदे से 28वें और रोहित शर्मा सात स्थान के फायदे से 46वें स्थान पर पहुँच गए हैं। ऋद्धिमान साहा 51वें स्थान पर हैं। श्रीलंका की तरफ से दिनेश चंडीमल 6 स्थान के फायदे से 17वें, दिमुथ करुनारत्ने एक स्थान के नुकसान से 19वें, एंजेलो मैथ्यूज 6 स्थान के नुकसान से 30वें और निरोशन डिकवेला 5 स्थान के नुकसान से 42वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के उस्मान खवाज़ा (19वें से 23वें) को नुकसान हुआ, वहीं शॉन मार्श दो स्थान के फायदे से 43वें और इंग्लैंड के मोइन अली 3 स्थान के फायदे से 26वें स्थान पर हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:

Ad
रैंक बल्लेबाज देश रेटिंग
1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 941
2 चेतेश्वर पुजारा भारत 888
3 जो रूट इंग्लैंड 881
4 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 880
5 विराट कोहली भारत 877
6 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 826
7 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 795
8 अजहर अली पाकिस्तान 755
9 केएल राहुल भारत 735
10 डीन एल्गर दक्षिण अफ्रीका 732

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications