ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग: रविन्द्र जडेजा को हुआ नुकसान, अश्विन चौथे स्थान पर बरकरार

भारत-श्रीलंका तीसरे टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट और न्यूजीलैंड-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के बाद आईसीसी की हालिया गेंदबाजी रैंकिंग जारी कर दी गई है। रविन्द्र जडेजा को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब तीसरे स्थान पर हैं। रविचन्द्रन अश्विन ने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है। एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेने वाले जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर अभी भी कायम हैं। टॉप 10 में नील वैगनर और मिचेल स्टार्क दो-दो स्थान के फायदे से क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर पहुँच गए हैं और इस वजह से नाथन लायन और डेल स्टेन दो-दो स्थान के नुकसान से क्रमशः नौवें और दसवें स्थान पर पहुँच गए हैं। श्रीलंका के रंगना हेराथ पांचवें और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेज़लवुड छठे स्थान पर कायम हैं। टॉप 10 से बाहर मोहम्मद शमी एक स्थान के नुकसान से 19वें, उमेश यादव एक स्थान के फायदे से 26वें और इशांत शर्मा एक स्थान के फायदे से 29वें स्थान पर पहुँच गए हैं। श्रीलंका की तरफ से लक्षण संदकन 11 स्थान के फायदे से 56वें और लहिरू गमागे 18 स्थान के फायदे से 76वें स्थान पर पहुँच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पैट कमिंस दो स्थान के फायदे से 43वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इंग्लैंड के क्रिस वोक्स पांच स्थान के फायदे से 28वें और पहला टेस्ट खेलने वाले क्रेग ओवर्टन 96वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

Ad

इसे भी पढ़ें: ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग: विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर तीन स्थान के फायदे से 52वें और वेस्टइंडीज के कीमार रोच तीन स्थान के फायदे से 20वें एवं मिगुएल कमिंस चार स्थान के फायदे से 77वें स्थान पर पहुँच गए हैं।

इसे भी पढ़ें: आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन पहले और रविन्द्र जडेजा दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। अश्विन एक स्थान के नुकसान से चौथे स्थान पर पहुँच गए हैं और इस वजह से बेन स्टोक्स बिना खेले ही तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मोइन अली पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क सातवें और श्रीलंका से रंगना हेराथ आठवें स्थान पर हैं। टॉप 10 गेंदबाज:

रैंक गेंदबाज देश रेटिंग
1 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 894
2 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 876
3 रविंद्र जडेजा भारत 870
4 रविचंद्रन अश्विन भारत 829
5 रंगना हेराथ श्रीलंका 799
6 जोश हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया 786
7 नील वैगनर न्यूजीलैंड 785
8 मिचेल स्टार्क इंग्लैंड 775
9 नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया 774
10 डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका 748
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications