ICC एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग: विराट कोहली पहले स्थान पर पहुंचे, शिखर धवन टॉप 10 में शामिल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज के मैचों के बाद आईसीसी ने एकदिवसीय बल्लेबाजों की हालिया रैंकिंग जारी कर दी है और भारतीय कप्तान विराट कोहली 2 स्थान के फायदे से पहले स्थान पर पहुँच गए हैं। कोहली ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेली और इसी कारण से उन्हें फायदा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स के लिए चैंपियंस ट्रॉफी अच्छा नहीं रहा और वो दो स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। कोहली के अलावा पहले अभी तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शिखर धवन ने भी टॉप 10 में वापसी की है।धवन को 5 स्थान का फायदा हुआ है और वो अब 15वें से 10वें स्थान पर पहुँच गए हैं। धवन के टॉप 10 में आने से दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला 11वें स्थान पर चले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर अभी भी दूसरे स्थान पर बरक़रार हैं। जो रूट एक स्थान के फायदे से चौथे, केन विलियमसन 4 स्थान के फायदे से पांचवें, क्विंटन डी कॉक दो स्थान के नुकसान से छठे, फाफ डू प्लेसी एक स्थान के नुकसान से सातवें, बाबर आज़म एक स्थान के नुकसान से आठवें और मार्टिन गप्टिल दो स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 10 के बाहर स्टीव स्मिथ (12वें), रोहित शर्मा (13वें), एमएस धोनी (14वें), रॉस टेलर (15वें), इयोन मॉर्गन (18वें) और जोस बटलर (19वें) को नुकसान हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेन स्टोक्स ने बेहतरीन शतक लगाया था और वो 9 स्थान के फायदे से 20वें स्थान पर पहुँच गए हैं। तमीम इक़बाल 2 स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 30 में मोहम्मद हफीज (22वें), ग्लेन मैक्सवेल (24वें), आरोन फिंच (25वें) और डेविड मिलर (28वें) को नुकसान हुआ है। श्रीलंका के कुसल मेंडिस आठ स्थान के फायदे से 27वें स्थान पर पहुँच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड भी आठ स्थान के फायदे से 29वें स्थान पर आ गये हैं। शाकिब अल हसन एक स्थान के फायदे से टॉप 30 में शामिल हो गए हैं। भारत की तरफ से टॉप 100 में कोहली, धवन, रोहित और धोनी के अलावा अजिंक्य रहाणे (33वें), केदार जाधव (43वें), रविन्द्र जडेजा (82वें) और युवराज सिंह (88वें) मौजूद हैं। वेस्टइंडीज और अफ़ग़ानिस्तान के बीच भी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज खेली जा रही है, लेकिन उसके शुरूआती दो मैचों का बल्लेबाजी रैंकिंग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। टॉप 10 बल्लेबाज:

रैंक प्लेयर पॉइंट्स
1 विराट कोहली (भारत) 862
2 डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 861
3 एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) 847
4 जो रूट (इंग्लैंड) 798
5 केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 779
6 क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) 769
7 फाफ डू प्लेसी (दक्षिण अफ्रीका) 768
8 बाबर आज़म (पाकिस्तान) 763
9 मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) 749
10 शिखर धवन (भारत) 746
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications