ICC एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग: विराट कोहली पहले स्थान पर कायम, रोहित शर्मा टॉप 10 में पहुंचे

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खत्म होने के बाद एकदिवसीय बल्लेबाजों की हालिया रैंकिंग जारी कर दी गई है। फाइनल में फ्लॉप होने के बावजूद भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर बरक़रार हैं और उन्हें सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई शानदार पारी का फायदा मिला है। टॉप 10 बल्लेबाजों में कोहली के अलावा भारत से शिखर धवन और रोहित शर्मा मौजूद हैं। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले रोहित ने टॉप 10 में वापसी की है। टॉप 10 में बाबर आज़म को तीन स्थान का फायदा हुआ है और वो अब पांचवें स्थान पर पहुँच गए हैं। इस वजह से केन विलियमसन, क्विंटन डी कॉक और फाफ डू प्लेसी को 1-1 स्थान का नुकसान हुआ है। रोहित शर्मा तीन स्थान के फायदे से 10वें स्थान पर पहुँच गए हैं। शिखर धवन भी उनके साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर हैं। टॉप 20 में महेंद्र सिंह धोनी 1 स्थान के नुकसान से 15वें और इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स 1 स्थान के नुकसान से 17वें स्थान पर पहुँच गए हैं। इनके नुकसान के कारण अब 1-1 स्थान के फायदे से रॉस टेलर 14वें और तमीम इक़बाल 16वें स्थान पर पहुँच गए हैं। मोहम्मद हफीज 2 स्थान के फायदे से अब 20वें स्थान पर हैं और बेन स्टोक्स टॉप 20 से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाने वाले फखर ज़मान ने रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाई और टॉप 100 में प्रवेश कर लिया है। अभी फ़िलहाल वो 97वें स्थान पर हैं। अजहर अली भी 11 स्थान के जबरदस्त फायदे से 31वें स्थान पर पहुँच गए हैं। पाकिस्तान के कप्तान सरफ़राज़ अहमद 32वें और शोएब मलिक 51वें स्थान पर हैं। इमाद वसीम 90वें स्थान पर हैं। भारत की तरफ से टॉप 20 के बाहर अजिंक्य रहाणे 36वें, केदार जाधव 47वें और युवराज सिंह 85वें स्थान पर हैं। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 76 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले हार्दिक पांड्या को भी जबरदस्त फायदा हुआ है और अब वो 92वें स्थान पर मौजूद हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:

रैंक प्लेयर पॉइंट्स
1 विराट कोहली (भारत) 865
2 डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 861
3 एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) 847
4 जो रूट (इंग्लैंड) 799
5 बाबर आज़म (पाकिस्तान) 786
6 केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 779
7 क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) 769
8 फाफ डू प्लेसी (दक्षिण अफ्रीका) 768
9 मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) 749
10 शिखर धवन (भारत)/रोहित शर्मा (भारत) 742
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications