ICC एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग: विराट कोहली नये रिकॉर्ड के करीब, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा टॉप 10 में वापस

श्रीलंका और भारत के बीच हुए एकदिवसीय सीरीज के बाद आईसीसी ने हालिया बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी है। सीरीज में सबसे ज्यादा 330 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है और अब वो सचिन तेंदुलकर के भारतीय रिकॉर्ड (887 अंक) के बराबर पहुंच गए हैं। सचिन ने 1998 में ये रिकॉर्ड बनाया था और विराट कोहली अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में 900 अंकों के अनोखे रिकॉर्ड तक पहुंचना चाहेंगे। टॉप 10 में इसके अलावा रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हुई है। रोहित ने पांच मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 302 रन बनाये और पांच स्थान के फायदे से अब नौवें स्थान पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने सीरीज में आउट हुए बिना 162 रन बनाये और दो स्थान के फायदे से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इन दोनों के टॉप 10 में आने से मार्टिन गप्टिल और हाशिम अमला टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टॉप 10 के बाहर शिखर धवन 14वें, अजिंक्य रहाणे 28वें, केदार जाधव 44वें और हार्दिक पांड्या 97वें स्थान पर हैं। मनीष पांडे 21 स्थान के फायदे से 102वें स्थान पर हैं। श्रीलंका से एंजेलो मैथ्यूज 4 स्थान के फायदे से 23वें, निरोशन डिकवेला 2 स्थान के फायदे से 36वें, उपुल थरंगा एक स्थान के फायदे से 63वें और मिलिंडा सिरिवर्दने 35 स्थान के फायदे से 89वें स्थान पर हैं। आने वाले दिनों में इंग्लैंड-वेस्टइंडीज और भारत-ऑस्ट्रेलिया एकदिवसीय सीरीज है और इससे रैंकिंग में बहुत सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब देखना है कि क्या टॉप 10 में कोई और भारतीय बल्लेबाज अपनी जगह बना पाता है या नहीं? टॉप 10 बल्लेबाज:

रैंक प्लेयर पॉइंट्स
1 विराट कोहली (भारत) 887
2 डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 861
3 एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) 847
4 जो रूट (इंग्लैंड) 799
5 बाबर आज़म (पाकिस्तान) 786
6 केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 779
7 क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका) 769
8 फाफ डू प्लेसी (दक्षिण अफ्रीका) 768
9 रोहित शर्मा (भारत) 764
10 महेंद्र सिंह धोनी (भारत) 749
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications