ICC एकदिवसीय गेंदबाजी रैंकिंग: क्रिस वोक्स जबरदस्त फायदे के साथ टॉप 10 में शामिल, कगिसो रबाडा भी टॉप 5 में पहुंचे

आईसीसी ने पिछले एक महीने में हुए 15 मैचों के बाद हालिया गेंदबाजी रैंकिंग जारी कर दी है। दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर अभी भी पहले स्थान पर बरकरार हैं और उनके फिलहाल 750 अंक हैं। ताहिर दूसरे स्थान पर मौजूद सुनील नारेन और मिचेल स्टार्क से 50 अंक आगे हैं और उनके पहले स्थान को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी और अभी वो दो स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। ट्रेंट बोल्ट को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वो अब चौथे स्थान पर हैं। इसी वजह से मिचेल स्टार्क संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में मैन ऑफ़ द सीरीज रहे क्रिस वोक्स को 9 स्थान का जबरदस्त फायदा हुआ है और वो अब टॉप 10 (नौवें) में शामिल हो गए हैं। अफ़ग़ानिस्तान के मोहम्मद नबी तीन स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर हैं। जोश हेज़लवुड एक स्थान के नुकसान से छठे, शकीब अल हसन दो स्थान के नुकसान से आठवें और मैट हेनरी 3 स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर हैं। टॉप 20 में आदिल रशीद पांच स्थान के नुकसान से 14वें, डेल स्टेन दो स्थान के नुकसान से 16वें, मोहम्मद इरफान एक स्थान के नुकसान से 18वें और मोर्ने मोर्कल तीन स्थान के नुकसान से 19वें स्थान पर हैं। मिचेल सैंटनर 6 स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर पहुँच गए हैं। भारत से अक्षर पटेल 11वे, अमित मिश्रा 13वें और रविचन्द्रन अश्विन 20वें स्थान पर हैं। अन्य गेंदबाजों में अफ़ग़ानिस्तान के हमज़ा होटक 10 स्थान के फायदे से 22वें और रशीद खान 8 स्थान के फायदे से 34वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के लियम प्लंकेट को 36 स्थान का जबरदस्त फायदा हुआ है और वो अब 23वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस 6 स्थान के फायदे से 45वें स्थान पर पहुँच गए हैं। आयरलैंड के जॉर्ज डॉकरेल 7 स्थान के फायदे से 33वें और ज़िम्बाब्वे के टेंडाई चटारा 12 स्थान के फायदे से 37वें स्थान पर पहुँच गए हैं। ऑलराउंडरों की लिस्ट में शकीब अल हसन अभी भी पहले स्थान पर हैं और टॉप 5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टॉप 10 में रविन्द्र जडेजा एक स्थान के नुकसान से अब 10वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स सातवें और क्रिस वोक्स आठवें स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर नौवें स्थान पर हैं। टॉप 10 गेंदबाज:

रैंक प्लेयर पॉइंट्स
1 इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका) 750
2 सुनील नारेन (वेस्टइंडीज) 700
3 मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 700
4 ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) 697
5 कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) 686
6 जोश हेज़लवुड (ऑस्ट्रेलिया) 684
7 मोहम्मद नबी (अफ़ग़ानिस्तान) 653
7 शकीब अल हसन (बांग्लादेश) 643
9 क्रिस वोक्स (इंग्लैंड) 636
10 मैट हेनरी (न्यूजीलैंड) 619
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications