आईसीसी रैंकिंग में विराट कोहली को फायदा, WTC Final से पहले बड़े बदलाव

ICC Ranking
ICC Ranking

आईसीसी की हालिया साप्ताहिक रैंकिंग (ICC Ranking) अपडेट आ गई है। पिछले हफ्ते इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट और वेस्टइंडीज-दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट खेला गया। इन मैचों के प्रदर्शन को रैंकिंग में जगह दी गई है। टेस्ट सीरीज में जीत के बाद भारत को पीछे छोड़कर न्यूजीलैंड नई नंबर 1 टीम बन गई है।

Ad

बल्लेबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन एक स्थान के नुकसान से दूसरे और इंग्लैंड के जो रुट एक स्थान के नुकसान से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस वजह से ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पहले और भारतीय कप्तान विराट कोहली चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स आठवें स्थान पर कायम हैं।

टॉप 10 के बाहर दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक 11 स्थान के फायदे से 12वें, एडेन मार्करम दो स्थान के फायदे से 14वें और न्यूजीलैंड के डेवन कॉनवे 16 स्थान के फायदे से 61वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम हैं। न्यूजीलैंड के टिम साउदी तीसरे और नील वैगनर एक स्थान के नुकसान से पांचवें एवं इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड एक स्थान के फायदे से छठे और जेम्स एंडरसन एक स्थान के नुकसान से सातवें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा दो स्थान के फायदे से संयुक्त सातवें स्थान पर हैं।

टॉप 10 के बाहर दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्टजे 26वें और लुंगी एनगीडी 14 स्थान के फायदे से 44वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी 64वें और एज़ाज़ पटेल 60वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर रैंकिंग में वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा दूसरे और रविचंद्रन अश्विन चौथे स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन छठे और कॉलिन डी ग्रैंडहोम नौवें स्थान पर हैं।

टॉप 10 बल्लेबाज

1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 891

2 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 886

3 मार्नस लैबुशेन ऑस्ट्रेलिया 878

4 विराट कोहली भारत 814

5 जो रुट इंग्लैंड 797

6 रोहित शर्मा भारत 747

6 ऋषभ पंत भारत 747

8 हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड 732

9 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 724

10 बाबर आज़म पाकिस्तान 714

टॉप 10 गेंदबाज

1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 908

2 रविचंद्रन अश्विन भारत 850

3 टिम साउदी न्यूजीलैंड 830

4 जोश हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया 816

5 नील वैगनर न्यूजीलैंड 815

6 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 793

7 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 783

8 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 783

9 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 754

10 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 744

यह भी पढ़ें - आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications