विराट कोहली और रोहित शर्मा को आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फायदा, गेंदबाजी में सिराज ने चौंकाया

Virat Kohli & Rohit Sharma - ICC Ranking
Virat Kohli & Rohit Sharma - ICC Ranking

आईसीसी ने हालिया साप्ताहिक रैंकिंग (ICC Ranking) अपडेट कर दी है। पिछले हफ्ते दो टेस्ट (ऑस्ट्रेलिया - दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान - न्यूजीलैंड), दो वनडे (भारत - श्रीलंका और पाकिस्तान - न्यूजीलैंड) और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय (भारत - श्रीलंका) खेले गए। इन मैचों से रैंकिंग में काफी बदलाव हुए।

Ad

वनडे टीम रैंकिंग में भारत पांचवें और श्रीलंका आठवें स्थान पर है। टी20 में भारत पहले और श्रीलंका आठवें स्थान पर है। टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया पहले, दक्षिण अफ्रीका चौथे, न्यूजीलैंड पांचवें और पाकिस्तान छठे स्थान पर है।

वनडे रैंकिंग में विराट कोहली दो स्थान के फायदे से छठे और रोहित शर्मा एक स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर हैं। इनके अलावा गुवाहाटी वनडे में शतक लगाने वाले श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका 20 स्थान के फायदे से 61वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज चार स्थान के फायदे से 18वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट पहले स्थान पर कायम हैं।

टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव पहले स्थान पर कायम हैं। गेंदबाजी में वानिन्दु हसरंगा दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं और राशिद खान पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडरों में शाकिब अल हसन वनडे और टी20 में पहले स्थान पर बने हुए हैं।

Australia v South Africa - Usman Khawaja
Australia v South Africa - Usman Khawaja

टेस्ट रैंकिंग में उस्मान ख्वाजा चार स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर हैं। मार्नस लैबुशेन और स्टीव स्मिथ टॉप 2 में बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के टॉम लैथम एक स्थान के फायदे से 19वें और डेवन कॉनवे तीन स्थान के फायदे से 21वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के सऊद शकील 20 स्थान के फायदे से 30वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी में पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं जोश हेज़लवुड 6 स्थान के फायदे से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में रविंद्र जडेजा पहले और रविचंद्रन अश्विन दूसरे स्थान पर कायम हैं।

Quick Links

Edited by Prashant
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications