श्रीलंका और भारत के बीच हुए एकमात्र टी20 अंतर्राष्ट्रीय के बाद आईसीसी ने हालिया टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। टीम रैंकिंग में भारत को एक अंक का फायदा हुआ है और वो अब 116 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। श्रीलंका अभी भी आठवें स्थान पर है लेकिन उन्हें मैच हारने के कारण दो अंकों का नुकसान हुआ है।
बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली अभी भी टॉप पर बरकरार हैं और श्रीलंका के खिलाफ 82 रनों की शानदार पारी के बाद उन्हें 22 अंकों का फायदा हुआ है। भारत की तरफ से इसके अलावा टॉप 20 में केएल राहुल मौजूद हैं और वो 17वें स्थान पर हैं। रोहित शर्मा एक स्थान के नुकसान से 21वें और सुरेश रैना पांच स्थान के नुकसान से अब 28वें स्थान पर हैं। महेंद्र सिंह धोनी 40वें और युवराज सिंह 46वें स्थान पर हैं। शिखर धवन 68वें स्थान पर हैं और श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला अर्धशतक लगाने वाले मनीष पांडे (100वें) टॉप 100 में शामिल हो गए हैं।
श्रीलंका की तरफ से अर्धशतक लगाने वाले दिलशान मुनावीरा 85वें स्थान पर आ गये हैं। टॉप 30 बल्लेबाजों में श्रीलंका से कोई भी नहीं है और कुसल परेरा 35वें स्थान के साथ टॉप बल्लेबाज हैं।
गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो अब इमरान ताहिर के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के इमाद वसीम टॉप पर बरकरार हैं। रविचन्द्रन अश्विन 10वें स्थान पर कायम हैं, लेकिन अब यूएई के मोहम्मद नवीद भी उनके बराबर 10वें स्थान पर आ गये हैं। आशीष नेहरा चार स्थान के नुकसान से 25वें और रविन्द्र जडेजा दो स्थान के नुकसान से 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भुवनेश्वर कुमार 49वें और युजवेंद्र चहल 69वें स्थान पर आ गये हैं। अक्षर पटेल 76वें और हार्दिक पांड्या 78वें स्थान पर हैं।
ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन पहले स्थान पर बरक़रार हैं। युवराज सिंह नहीं खेलने के कारण छठे से नौवें स्थान पर खिसक गये हैं।
टीम रैंकिंग:
देश |
मैच |
रेटिंग |
न्यूज़ीलैंड |
13 |
125 |
इंग्लैंड |
16 |
123 |
पाकिस्तान |
20 |
121 |
वेस्टइंडीज |
19 |
117 |
भारत |
20 |
116 |
दक्षिण अफ्रीका |
18 |
110 |
ऑस्ट्रेलिया |
13 |
110 |
श्रीलंका |
21 |
93 |
अफ़ग़ानिस्तान |
25 |
86 |
बांग्लादेश |
15 |
78 |
टॉप 10 बल्लेबाज:
रैंक |
बल्लेबाज |
देश |
रेटिंग |
1 |
विराट कोहली |
भारत |
826 |
2 |
आरोन फिंच |
ऑस्ट्रेलिया |
787 |
3 |
केन विलियमसन |
न्यूजीलैंड |
745 |
4 |
एविन लेविस |
वेस्टइंडीज |
723 |
5 |
ग्लेन मैक्सवेल |
ऑस्ट्रेलिया |
718 |
6 |
जो रूट |
इंग्लैंड |
699 |
7 |
एलेक्स हेल्स |
इंग्लैंड |
674 |
8 |
फाफ डू प्लेसी |
दक्षिण अफ्रीका |
664 |
9 |
मोहम्मद शहजाद |
अफ़ग़ानिस्तान |
664 |
10 |
हैमिलटन मासाकाद्ज़ा |
ज़िम्बाब्वे |
657 |
टॉप 10 गेंदबाज:
रैंक |
गेंदबाज |
देश |
रेटिंग |
1 |
इमाद वसीम |
पाकिस्तान |
780 |
2 |
इमरान ताहिर |
दक्षिण अफ्रीका |
744 |
3 |
जसप्रीत बुमराह |
भारत |
737 |
4 |
राशिद खान |
अफ़ग़ानिस्तान |
717 |
5 |
सैमुअल बद्री |
वेस्टइंडीज |
714 |
6 |
मुस्ताफिजुर रहमान |
बांग्लादेश |
695 |
7 |
जेम्स फ़ॉकनर |
ऑस्ट्रेलिया |
688 |
8 |
सुनील नारेन |
वेस्टइंडीज |
652 |
9 |
शाकिब अल हसन |
बांग्लादेश |
648 |
10 |
रविचंद्रन अश्विन/ मोहम्मद नवीद |
भारत/यूएई |
626 |