वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में चौंकाया, श्रीलंका के गेंदबाज की जबरदस्त छलांग 

ICC Ranking
ICC Ranking

आईसीसी की हालिया साप्ताहिक रैंकिंग (ICC Ranking) अपडेट आ गई है। पिछले हफ्ते WTC Final के अलावा इंग्लैंड-श्रीलंका टी20 सीरीज के तीन और वेस्टइंडीज-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के दो मैच खेले गए। साथ ही सोफिया टी20 कप के मैचों को भी शामिल किया गया है।

Ad

टीम रैंकिंग में इंग्लैंड 278 अंकों के साथ टॉप पर है, वहीं श्रीलंका 225 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका 247 अंकों के साथ छठे और वेस्टइंडीज 223 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है।

टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में वेस्टइंडीज के एविन लुईस तीन स्थान के फायदे से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक एक स्थान के फायदे से 22वें, रीज़ा हेंड्रिक्स तीन स्थान के फायदे से 24वें और टेम्बा बवुमा 24 स्थान के फायदे से 64वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रोमानिया के रमेश सतीशन 101 स्थान के जबरदस्त फायदे से 95वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ICC Ranking
ICC Ranking

गेंदबाजी में श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा पांच स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन पांच स्थान के फायदे से 11वें, मार्क वुड 11 स्थान के फायदे से 14वें, सैम करन 62 स्थान के फायदे से 39वें और डेविड विली 23 स्थान के फायदे से 51वें स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के फेबियन एलन 23 स्थान के फायदे से 20वें और श्रीलंका के दुश्मांथा चमीरा 41 स्थान के फायदे से 43वें स्थान पर हैं।

Ad

टॉप 10 बल्लेबाज

1 डेविड मलान इंग्लैंड 888

2 आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया 830

3 बाबर आज़म पाकिस्तान 828

4 डेवन कॉनवे न्यूजीलैंड 774

5 विराट कोहली भारत 762

6 रसी वैन डर डुसेन दक्षिण अफ्रीका 747

7 केएल राहुल भारत 743

8 ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 694

9 मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड 688

10 एविन लुईस वेस्टइंडीज 676


टॉप 10 गेंदबाज

1 तबरेज़ शम्सी दक्षिण अफ्रीका 750

2 राशिद खान अफ़ग़ानिस्तान 719

3 एश्टन एगर ऑस्ट्रेलिया 702

4 आदिल रशीद इंग्लैंड 695

5 वानिन्दु हसरंगा श्रीलंका 693

6 मुजीब उर रहमान अफ़ग़ानिस्तान 687

7 टिम साउदी न्यूजीलैंड 669

8 एडम ज़म्पा ऑस्ट्रेलिया 663

9 ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड 640

10 मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड 616

यह भी पढ़ें - आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications