आईसीसी टी20 रैंकिंग: दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को हुआ जबरदस्त फायदा, श्रीलंका के इसुरु उदाना ने चौंकाया

Enter caption

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। दक्षिण अफ्रीका (120) को 3-0 की जीत से दो अंकों का फायदा हुआ और वह पांचवें स्थान पर हैं। श्रीलंका (84) को दो अंकों का नुकसान हुआ और वह नौवें स्थान पर ही हैं।

Ad

बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आज़म पहले स्थान पर कायम हैं और टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टॉप 10 के बाहर दक्षिण अफ्रीका के रीज़ा हेंड्रिक्स 26 स्थान के फायदे से 15वें, जेपी डुमिनी सात स्थान के फायदे से 32वें और रसी वैन डर डुसेन 33 स्थान के फायदे से 41वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के निरोशन डिकवेला 19 स्थान के फायदे से 78वें, इसुरु उदाना 106 स्थान के जबरदस्त फायदे से 144वें और कुसल मेंडिस 191 स्थान के फायदे से 167वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर बरकरार हैं। दक्षिण अफ्रीका के एंडीले फेकलुकवायो 14 स्थान के जबरदस्त फायदे से टॉप 10 में पहुंच गए हैं और दसवें स्थान पर हैं। टॉप 10 के बाहर दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मॉरिस दो स्थान के फायदे से 18वें, तबरेज़ शम्सी 41 स्थान के फायदे से 35वें और लुथो सिपाम्ला 79 स्थान के फायदे से 168वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के अकिला धनंजय 12 स्थान के फायदे से 21वें, लसिथ मलिंगा 11 स्थान के फायदे से 42वें और इसुरु उदाना 12 स्थान के फायदे से 51वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडरों में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल पहले स्थान पर कायम हैं। टॉप 10 में श्रीलंका के थिसारा परेरा एक स्थान के नुकसान से सातवें और दक्षिण अफ्रीका के जेपी डुमिनी नौवें स्थान पर हैं।

टॉप 10 बल्लेबाज

1 बाबर आज़म पाकिस्तान 885

2 कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड 825

3 ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 815

4 आरोन फिंच ऑस्ट्रेलिया 782

5 केएल राहुल भारत 726

6 हज़रतुल्लाह ज़ज़ाई अफगानिस्तान 718

7 डार्सी शॉर्ट ऑस्ट्रेलिया 715

8 एविन लुईस वेस्टइंडीज 707

9 फखर ज़मान पाकिस्तान 700

10 एलेक्स हेल्स इंग्लैंड 678

टॉप 10 गेंदबाज

1 राशिद खान अफ़ग़ानिस्तान 780

2 शादाब खान पाकिस्तान 720

3 आदिल राशिद इंग्लैंड 709

4 इमाद वसीम पाकिस्तान 705

5 कुलदीप यादव भारत 699

6 एडम ज़म्पा ऑस्ट्रेलिया 672

7 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 658

8 इश सोढ़ी न्यूजीलैंड 657

9 फहीम अशरफ पाकिस्तान 655

10 एंडीले फेकलुकवायो दक्षिण अफ्रीका 649

आईसीसी रैंकिंग की सभी हालिया जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications