ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग: चेतेश्वर पुजारा दूसरे स्थान पर पहुंचे, विराट कोहली चौथे स्थान पर मौजूद

cricket cover image

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे रांची टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी है। रैंकिंग में न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच हुए दूसरे टेस्ट को भी शामिल किया गया है। रांची में शानदार दोहरा शतक जड़ने वाले चेतेश्वर पुजारा अब भारत के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। पुजारा को रैंकिंग में 4 स्थान का फायदा हुआ है और अब वो विराट कोहली से ऊपर 861 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। बल्लेबाजी में फिलहाल शांत चल रहे कोहली अभी भी चौथे स्थान पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने रांची की पहली पारी में शतक जड़ा और वो करियर बेस्ट 941 अंकों पर पहुँच गए हैं और फिलहाल उनके पहले स्थान को कोई खतरा नहीं है। इंग्लैंड के जो रूट तीसरे स्थान पर ही मौजूद हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन तीन स्थान के नुकसान से अब पांचवें स्थान पर पहुँच गए हैं। डेविड वॉर्नर को भी तीन स्थान का नुकसान हुआ और अब वो आठवें स्थान पर हैं। इस वजह से अजहर अली और यूनिस खान को 1-1 स्थान का फायदा हुआ है। हाशिम अमला नौवें स्थान पर हैं और क्विंटन डी कॉक 7 स्थान के फायदे से फिर से टॉप 10 में पहुँच गए हैं। डी कॉक के टॉप 10 में आने से एबी डीविलियर्स 11वें स्थान पर चले गए हैं। टॉप 10 के बाहर भारत से अजिंक्य रहाणे को दो स्थान का नुकसान हुआ है और वो अब 17वें स्थान पर हैं। केएल राहुल अभी भी 23वें स्थान पर मौजूद हैं। मुरली विजय 4 स्थान के फायदे से 31वें और ऋद्धिमान साहा 14 स्थान के फायदे से 51वें स्थान पर पहुँच गए हैं। रविचन्द्रन अश्विन 59वें, रविन्द्र जडेजा 66वें और करुण नायर 70वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पीटर हैंड्सकॉम्ब 6 स्थान के फायदे से 35वें और शॉन मार्श 38वें स्थान पर हैं। उस्मान खवाज़ा एक स्थान के नुकसान से फ़िलहाल 13वें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर 5 स्थान के नुकसान से अब 16वें स्थान पर और टेम्बा बवुमा 11 स्थान के फायदे से 46वें स्थान पर हैं। अन्य बल्लेबाज जिन्हें फायदा हुआ है, वो इस प्रकार हैं - बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 5 स्थान के फायदे से 21वें, तमीम इकबाल 9 स्थान के फायदे से 24वें, मुशफिकुर रहीम 1 स्थान के फायदे से 28वें, श्रीलंका के दिनेश चंडीमल 5 स्थान के फायदे से 29वें, न्यूजीलैंड के जीत रावल 26 स्थान के जबरदस्त फायदे से 43वें और हेनरी निकोल्स 16 स्थान के फायदे से 45वें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:

1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 941
2 चेतेश्वर पुजारा भारत 861
3 जो रूट इंग्लैंड 848
4 विराट कोहली भारत 826
5 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 823
6 अजहर अली पाकिस्तान 779
7 यूनिस खान पाकिस्तान 772
8 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 768
9 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 759
10 क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 758
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications