ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग: अश्विन ने फिर से दूसरे स्थान पर कब्ज़ा किया, रविन्द्र जडेजा पहले स्थान पर बरकरार

श्रीलंका-भारत गॉल टेस्ट और इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका ओवल टेस्ट के बाद आईसीसी ने गेंदबाजों की हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। भारत के रविन्द्र जडेजा अभी भी पहले स्थान पर बरकरार हैं, वहीं रविचन्द्रन अश्विन एक बार फिर से एक स्थान के फायदे के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के रंगना हेराथ एक स्थान के नुकसान से अब तीसरे स्थान पर हैं। टॉप 10 में जेम्स एंडरसन एक स्थान के फायदे से हेराथ के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड दो स्थान के नुकसान से आठवें पायदान पर चले गए हैं और इसके कारण डेल स्टेन को बिना खेले ही एक स्थान का फायदा हो गया। टॉप 10 से बाहर ओवल में हैट्रिक लेने वाले इंग्लैंड के मोइन अली एक स्थान के फायदे से 18वें, बेन स्टोक्स दो स्थान के फायदे से 19वें और अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में ही पांच विकेट लेने वाले टोबी रोलैंड-जोन्स सीधे 54वें स्थान पर आ गये हैं। दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज चार स्थान के फायदे से 22वें और श्रीलंका के नुवान प्रदीप तीन स्थान के फायदे से 30वें स्थान पर पहुंच गये हैं। भारत के मोहम्मद शमी एक स्थान के फायदे से 23वें स्थान पर पहुंच गये हैं। उमेश यादव 25वें स्थान पर हैं। हार्दिक पांड्या ने रैंकिंग में 120वें स्थान से प्रवेश किया है। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन पहले स्थान पर बरकरार हैं। रविन्द्र जडेजा दूसरे और रविचन्द्रन अश्विन तीसरे स्थान पर हैं। बेन स्टोक्स एक स्थान फायदे से टॉप 5 में आ गये हैं और इस वजह से वर्नन फिलैंडर अब छठे स्थान पर हैं। श्रीलंका के दिलरुवान परेरा आठवें और रंगना हेराथ 10वें स्थान पर हैं। टॉप 10 गेंदबाज:

रैंक गेंदबाज देश रेटिंग
1 रविंद्र जडेजा भारत 897
2 रविचंद्रन अश्विन भारत 849
3 रंगना हेराथ श्रीलंका 828
4 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 828
5 जोश हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया 826
6 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 773
7 डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका 771
8 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 767
9 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 759
10 नील वैगनर न्यूजीलैंड 745
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications