ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग: रविन्द्र जडेजा पहले स्थान पर बरक़रार, उमेश यादव करियर बेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे

भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट और न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए तीसरे टेस्ट के बाद आईसीसी की हालिया गेंदबाजी और ऑलराउंडर रैंकिंग जारी कर दी गई है। रविन्द्र जडेजा को धर्मशाला टेस्ट में मैन ऑफ़ द मैच चुना गया था और वो गेंदबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर बरक़रार हैं। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी जडेजा को एक स्थान का फायदा हुआ है और वो अब दूसरे स्थान पर हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अश्विन दूसरे स्थान पर बरक़रार हैं और उन्हें धर्मशाला टेस्ट से तीन अंकों का फायदा हुआ है। टॉप 10 में दक्षिण अफ्रीका के वर्नन फिलैंडर की जगह ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क वापस आ गये हैं। कगिसो रबाडा सातवें और डेल स्टेन आठवें स्थान पर हैं। नील वैगनर नौवें स्थान पर पहुँच गए हैं। इसके अलावा टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं है। टॉप 10 के बाहर उमेश यादव को 5 स्थान का फायदा हुआ है और वो अब करियर बेस्ट 21वें स्थान पर पहुँच गए हैं। मोहम्मद शमी 22वें और इशांत शर्मा 26वें स्थान पर हैं। भुवनेश्वर कुमार 36वें स्थान पर हैं। धर्मशाला टेस्ट में डेब्यू करने वाले और पहली ही पारी में शानदार गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव सीधे टॉप 100 में आ गए हैं और वो 86वें स्थान पर हैं। मोर्ने मोर्कल एक स्थान के फायदे से 13वें और नाथन लायन एक स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 21 स्थान के फायदे से 61वें और न्यूजीलैंड के कॉलिन डी ग्रैंडहोम 5 स्थान के फायदे से 47वें स्थान पर पहुँच गए हैं। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन अभी भी पहले स्थान पर हैं। अश्विन को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो अब तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड के सबसे ज्यादा 4 ऑलराउंडर टॉप 10 में मौजूद हैं। टॉप 10 गेंदबाज:

रैंक गेंदबाज (देश) पॉइंट्स
1 रविन्द्र जडेजा (भारत) 898
2 रविचंद्रन अश्विन (भारत) 86
3 रंगना हेराथ (श्रीलंका) 854
4 जोश हेज़लवुड (ऑस्ट्रेलिया) 826
5 जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 810
6 स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 803
6 कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका) 798
8 डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका) 794
9 नील वैगनर (न्यूजीलैंड) 745
10 मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 742
Edited by Staff Editor