ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग: रविन्द्र जडेजा दूसरे स्थान पर पहुंचे, रविचंद्रन अश्विन चौथे स्थान पर कायम

भारत-श्रीलंका के बीच नागपुर में हुए दूसरे टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच ब्रिस्बेन में हुए पहले एशेज टेस्ट के बाद आईसीसी की हालिया बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी गई है। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर बरकरार हैं, लेकिन रविन्द्र जडेजा एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं और एंडरसन से सिर्फ 11 अंक पीछे हैं। रविचंद्रन अश्विन ने नागपुर टेस्ट शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट लिए और उन्हें 9 अंकों का फायदा हुआ, हालाँकि वह अभी भी चौथे स्थान पर ही हैं। टॉप 10 में जडेजा के फायदे के कारण कगिसो रबाडा एक स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर चले गए हैं। मिचेल स्टार्क तीन स्थान के फायदे से 10वें स्थान पर आ गए हैं और इस वजह से स्टुअर्ट ब्रॉड टॉप 10 से बाहर होकर 11वें स्थान पर चले गए हैं। इसके अलावा टॉप 10 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। टॉप 10 के बाहर भारत की तरफ से मोहम्मद शमी 18वें, उमेश यादव 27वें, भुवनेश्वर कुमार एक स्थान के फायदे से 28वें और इशांत शर्मा एक स्थान के फायदे से 30वें स्थान पर हैं। श्रीलंका की तरफ से रंगना हेराथ पांचवें, दिलरुवान परेरा दो स्थान के नुकसान से 24वें और सुरंगा लकमल तीन स्थान के नुकसान 31वें स्थान पर चले गए हैं। ऑस्ट्रेलिये के पैट कमिंस 6 स्थान के फायदे से 45वें स्थान पर पहुँच गए हैं। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन पहले स्थान पर बरकरार हैं। भारत से रविन्द्र जडेजा दूसरे और रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स चौथे और मोइन अली पांचवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क सातवें स्थान पर हैं। श्रीलंका से रंगना हेराथ नौवें स्थान पर हैं। टॉप 10 गेंदबाज:

रैंक गेंदबाज देश रेटिंग
1 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 891
2 रविंद्र जडेजा भारत 876
3 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 868
4 रविचंद्रन अश्विन भारत 849
5 रंगना हेराथ श्रीलंका 807
6 जोश हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया 798
7 नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया 753
8 डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका 748
9 नील वैगनर न्यूजीलैंड 745
10 मिचेल स्टार्क इंग्लैंड 737
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications