दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ बल्लेबाजों में और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन गेंदबाजों में पहले स्थान पर बरकरार हैं। बल्लेबाजी में दोनों टीमों के कई बल्लेबाजों को फायदा हुआ है, वहीं गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है और वह टॉप 5 में शामिल हो गए हैं।
बल्लेबाजों के टॉप 10 में हाशिम अमला तीन स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं और इस वजह से अजहर अली, एलिस्टेयर कुक और रॉस टेलर को एक-एक स्थान का फायदा हो गया है। टॉप 10 के बाहर दक्षिण अफ्रीका से एबी डीविलियर्स एक स्थान के फायदे से 12वें, डीन एल्गर 13वें, फाफ डू प्लेसी 17वें, एडेन मार्कराम 28 स्थान के जबरदस्त फायदे से 19वें और क्विंटन डी कॉक तीन स्थान के फायदे से 22वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया से डेविड वॉर्नर पांचवें, शॉन मार्श दो स्थान के फायदे से 16वें, मिचेल मार्श 13 स्थान के फायदे से 43वें, मिचेल स्टार्क तीन स्थान के फायदे से 74वें, टिम पेन 9 स्थान के फायदे से 82वें और कैमरन बैन्क्रोफ्ट 22 स्थान के फायदे से 93वें स्थान पर हैं।
गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क के पांचवें स्थान पर आने से अश्विन, वर्नन फिलैंडर, नील वैगनर, रंगना हेराथ और मोर्ने मोर्कल को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। नाथन लायन 10वें स्थान पर बरकरार हैं। टॉप 10 के बाहर केशव महाराज एक स्थान के फायदे से 18वें और डीन एल्गर 4 स्थान के फायदे से 87वें स्थान पर हैं। मिचेल मार्श एक स्थान के फायदे से 58वें स्थान पर पहुँच गए हैं।
ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन पहले और रविन्द्र जडेजा दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। रविचंद्रन अश्विन तीसरे, बेन स्टोक्स चौथे और मिचेल स्टार्क दो स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर हैं। वर्नन फिलैंडर एक स्थान के नुकसान से छठे स्थान पर चले गए हैं।
टॉप 10 बल्लेबाज:
रैंक |
बल्लेबाज |
देश |
रेटिंग |
1 |
स्टीव स्मिथ |
ऑस्ट्रेलिया |
947 |
2 |
विराट कोहली |
भारत |
912 |
3 |
जो रूट |
इंग्लैंड |
881 |
4 |
केन विलियमसन |
न्यूजीलैंड |
855 |
5 |
डेविड वॉर्नर |
ऑस्ट्रेलिया |
833 |
6 |
चेतेश्वर पुजारा |
भारत |
810 |
7 |
अजहर अली |
पाकिस्तान |
755 |
8 |
एलिस्टेयर कुक |
इंग्लैंड |
742 |
9 |
रॉस टेलर |
न्यूजीलैंड |
739 |
10 |
हाशिम अमला |
दक्षिण अफ्रीका |
734 |
टॉप 10 गेंदबाज:
रैंक |
गेंदबाज |
देश |
रेटिंग |
1 |
जेम्स एंडरसन |
इंग्लैंड |
887 |
2 |
कगिसो रबाडा |
दक्षिण अफ्रीका |
875 |
3 |
रविंद्र जडेजा |
भारत |
844 |
4 |
जोश हेज़लवुड |
ऑस्ट्रेलिया |
812 |
5 |
मिचेल स्टार्क |
ऑस्ट्रेलिया |
805 |
6 |
रविचंद्रन अश्विन |
भारत |
803 |
7 |
वर्नन फिलैंडर |
दक्षिण अफ्रीका |
786 |
8 |
नील वैगनर |
न्यूजीलैंड |
784 |
9 |
रंगना हेराथ |
श्रीलंका |
777 |
10 |
मोर्ने मोर्कल/नाथन लायन |
दक्षिण अफ्रीका/ऑस्ट्रेलिया |
755 |
Published 06 Mar 2018, 19:21 IST