ICC टेस्ट रैंकिंग: कगिसो रबाडा गेंदबाजों में पहले स्थान पर, बल्लेबाजी में एबी डीविलियर्स को हुआ बड़ा फायदा

cricket cover image

दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ बल्लेबाजों में अभी भी टॉप पर हैं लेकिन गेंदबाजों में दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा एक स्थान के फायदे से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। साथ ही पोर्ट एलिज़ाबेथ टेस्ट में शतक लगाने वाले एबी डीविलियर्स 5 स्थान के जबरदस्त फायदे से एक बार फिर टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। कगिसो रबाडा (902) ने रैंकिंग में 900 अंकों का जादुई आंकड़ा भी पार किया और ऐसा करने वाले विश्व के सिर्फ 23वें गेंदबाज बने। बल्लेबाजों के टॉप 10 में हाशिम अमला भी एक स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। एबी डीविलियर्स और अमला के फायदे के कारण अजहर अली को एक और एलिस्टेयर कुक दो स्थान का नुकसान हुआ है। इसके अलावा रॉस टेलर टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। टॉप 10 के बाहर दक्षिण अफ्रीका से डीन एल्गर 13वें, फाफ डू प्लेसी 17वें, एडेन मार्कराम 3 स्थान के नुकसान से 22वें और क्विंटन डी कॉक दो स्थान के नुकसान से 24वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया से डेविड वॉर्नर पांचवें, उस्मान खवाज़ा 5 स्थान के फायदे से 16वें, शॉन मार्श चार स्थान के नुकसान से 20वें, मिचेल मार्श 43वें, मिचेल स्टार्क आठ स्थान के नुकसान से 82वें, टिम पेन 16 स्थान के फायदे से 66वें और कैमरन बैन्क्रोफ्ट 15 स्थान के फायदे से 78वें स्थान पर हैं। गेंदबाजी में रबाडा के पहले स्थान पर आने से जेम्स एंडरसन एक स्थान के नुकसान से दूसरे स्थान पर चले गए हैं। जोश हेज़लवुड एक स्थान के नुकसान से पांचवें और मिचेल स्टार्क चार स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर चले गए हैं और इस वजह से अश्विन दो स्थान के फायदे से चौथे, नील वैगनर दो स्थान के फायदे से छठे और रंगना हेराथ दो स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर चले गए हैं। वर्नन फिलैंडर एक स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर चले गए हैं। टॉप 10 के बाहर दक्षिण अफ्रीका से मोर्ने मोर्कल 11वें, केशव महाराज एक स्थान के नुकसान से 19वें, लुंगी एनगीडी 12 स्थान के फायदे से 37वें और डीन एल्गर 87वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया से पैट कमिंस चार स्थान के फायदे से 23वें और मिचेल मार्श 6 स्थान के फायदे से 52वें स्थान पर पहुँच गए हैं। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में शाकिब अल हसन पहले और रविन्द्र जडेजा दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। रविचंद्रन अश्विन तीसरे, बेन स्टोक्स चौथे और मिचेल स्टार्क दो स्थान के नुकसान से सातवें स्थान पर हैं। वर्नन फिलैंडर एक स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुँच गए हैं। टॉप 10 बल्लेबाज:

Ad
रैंक बल्लेबाज देश रेटिंग
1 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 943
2 विराट कोहली भारत 912
3 जो रूट इंग्लैंड 881
4 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 855
5 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 831
6 चेतेश्वर पुजारा भारत 810
7 एबी डीविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 778
8 अजहर अली पाकिस्तान 755
9 हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 748
10 एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड 742
टॉप 10 गेंदबाज:
रैंक गेंदबाज देश रेटिंग
1 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 902
2 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 887
3 रविंद्र जडेजा भारत 844
4 रविचंद्रन अश्विन भारत 803
5 जोश हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया 796
6 नील वैगनर न्यूजीलैंड 784
7 रंगना हेराथ श्रीलंका 777
8 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 776
9 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 772
10 नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया 753
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications