आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: अजिंक्य रहाणे और जसप्रीत बुमराह को रैंकिंग में जबरदस्त फायदा, बेन स्टोक्स की लंबी छलांग 

जसप्रीत बुमराह - अजिंक्य रहाणे
जसप्रीत बुमराह - अजिंक्य रहाणे

वेस्टइंडीज़ भारत के बीच हुए पहले टेस्ट, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच हुए टेस्ट सीरीज और एशेज के तीसरे टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है। टीम रैंकिंग में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज ड्रॉ होने के कारण न्यूजीलैंड को नुकसान हुआ, लेकिन वह अभी भी दूसरे स्थान पर हैं और श्रीलंका की टीम छठे स्थान पर है।

बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली (910) पहले स्थान पर कायम हैं, लेकिन स्टीव स्मिथ (904) अब उनसे सिर्फ 6 अंक पीछे हैं। पहले टेस्ट में मैन ऑफ़ द मैच रहे अजिंक्य रहाणे ने जबरदस्त छलांग लगाई और 10 स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुचं गए हैं, वहीं चेतेश्वर पुजारा चौथे स्थान पर कायम हैं। भारत की तरफ से इसके अलावा रविंद्र जडेजा चार स्थान के फायदे से 53वें और हनुमा विहारी 40 स्थान के फायदे से 70वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टॉप 10 में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन तीसरे और हेनरी निकोल्स पांचवें स्थान पर कायम हैं, वहीं टॉम लैथम पांच स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने दो स्थान के फायदे से छठे और इंग्लैंड के जो रुट दो स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस वजह से दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम और क्विंटन डी कॉक तीन-तीन स्थान के नुकसान से नौवें और दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बेन स्टोक्स
बेन स्टोक्स

टॉप 10 के बाहर तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के हीरो रहे बेन स्टोक्स 13 स्थान के फायदे से 13वें और जो डेनली 15 स्थान के फायदे से 90वें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड की तरफ से श्रीलंका के मैन ऑफ़ द सीरीज रहे बीजे वॉटलिंग पांच स्थान के फायदे से 27वें और कॉलिन डी ग्रैंडहोम 6 स्थान के फायदे से 52वें स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर तीन स्थान के फायदे से 34वें, ऑस्ट्रेलिया में मार्नस लैबुशेन 45 स्थान के फायदे से 37वें और श्रीलंका के धनंजय डी सिल्वा 10 स्थान के फायदे से 46वें स्थान पर हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह ने टॉप 10 ने जगह बनाई और 9 स्थान के जबरदस्त फायदे से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। रविंद्र जडेजा पांच स्थान के नुकसान से 10वें और रविचंद्रन अश्विन टॉप 10 के बाहर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट दो स्थान के फायदे से पांचवें और वेस्टइंडीज के केमार रोच तीन स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

जोफ्रा आर्चर
जोफ्रा आर्चर

टॉप 10 के बाहर भारत की तरफ से मोहम्मद शमी दो स्थान के फायदे से 19वें और इशांत शर्मा चार स्थान के फायदे से 21वें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेज़लवुड तीन स्थान के फायदे से 12वें और जेम्स पैटिंसन 24 स्थान के फायदे से 97वें स्थान पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के रॉस्टन चेस सात स्थान के फायदे से 38वें, इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर 40 स्थान के जबरदस्त फायदे से 43वें और न्यूजीलैंड के कॉलिन डी ग्रैंडहोम चार स्थान के फायदे से 44वें, विलियम सोमरविल 6 स्थान के फायदे से 52वें और एजाज़ पटेल 3 स्थान के फायदे से 58वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडरों की रैंकिंग में जेसन होल्डर पहले स्थान पर कायम हैं। बेन स्टोक्स दो स्थान के फायदे से दूसरे और रविंद्र जडेजा एक स्थान के नुकसान से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के रॉस्टन चेस दसवें स्थान पर हैं और इस वजह से इंग्लैंड के मोईन अली टॉप 10 से बाहर हो गए हैं।

टॉप 10 बल्लेबाज

1 विराट कोहली भारत 910

2 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 904

3 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 878

4 चेतेश्वर पुजारा भारत 856

5 हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड 749

6 दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका 733

7 जो रूट इंग्लैंड 726

8 टॉम लैथम न्यूजीलैंड 724

9 एडेन मार्कराम दक्षिण अफ्रीका 719

10 क़्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 718

टॉप 10 गेंदबाज

1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 908

2 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 851

3 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 814

4 वर्नन फिलैंडर दक्षिण अफ्रीका 813

5 ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 793

6 नील वैगनर न्यूजीलैंड 785

7 जसप्रीत बुमराह भारत 774

8 केमार रोच वेस्टइंडीज 772

9 मोहम्मद अब्बास पाकिस्तान 770

10 रविंद्र जडेजा भारत 763

आईसीसी रैंकिंग की सभी हालिया जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

Quick Links