आईसीसी रैंकिंग में रविंद्र जडेजा को हुआ जबरदस्त फायदा, भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों को नुकसान  

ICC Ranking
ICC Ranking

ऑस्ट्रेलिया (Australian Cricket Team) और भारत (Indian Cricket Team) के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया टेस्ट रैंकिंग (ICC Ranking) जारी कर दी है। इस रैंकिंग में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच एवं दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच हुए दूसरे टेस्ट के प्रदर्शन को भी शामिल किया गया है।

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को गेंदबाजी एवं ऑलराउंडर रैंकिंगमें फायदा हुआ है। गेंदबाजी रैंकिंग में रविंद्र जडेजा एक स्थान के फायदे से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं ऑलराउंडर रैंकिंग में जडेजा एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

ICC Ranking
ICC Ranking

गेंदबाजों के टॉप 10 में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं जोश हेज़लवुड तीन स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन दो स्थान के नुकसान से नौवें और जसप्रीत बुमराह एक स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क तीन स्थान के नुकसान से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के नील वैगनर तीसरे और टिम साउदी चौथे एवं दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा छठे स्थान पर कायम हैं।

टॉप 10 के बाहर न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन सात स्थान के फायदे से 21वें और श्रीलंका के दसून शनाका आठ स्थान के फायदे से 63वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एनरिक नॉर्टजे 10 स्थान के फायदे से 38वें, वियान मुलडर 22 स्थान के फायदे से 45वें, लुथो सिपाम्ला 23 स्थान के फायदे से 47वें और लुंगी एनगीडी सात स्थान के फायदे से 49वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

New Zealand v Pakistan - 2nd Test: Day 4
ICC Ranking

ऑलराउंडर रैंकिंग में बेन स्टोक्स पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं काइल जेमिसन पांच स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। रविचंद्रन अश्विन एक स्थान के नुकसान से सातवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क एक स्थान के नुकसान से छठे और पैट कमिंस एक स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टॉप 10 गेंदबाज

1 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 908

2 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 845

3 नील वैगनर न्यूजीलैंड 825

4 टिम साउदी न्यूजीलैंड 811

5 जोश हेज़लवुड ऑस्ट्रेलिया 805

6 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 786

7 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 781

8 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 774

9 रविचंद्रन अश्विन भारत 768

10 जसप्रीत बुमराह भारत 765

टॉप 10 ऑलराउंडर

1 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 446

2 रविन्द्र जडेजा भारत 428

3 जेसन होल्डर वेस्टइंडीज 423

4 शाकिब अल हसन बांग्लादेश 366

5 काइल जेमिसन न्यूजीलैंड 293

6 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 291

7 रविचंद्रन अश्विन भारत 287

8 क्रिस वोक्स इंग्लैंड 269

9 कॉलिन डी ग्रैंडहोम न्यूजीलैंड 258

10 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 250

यह भी पढ़ें - आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत को जबरदस्त फायदा, टॉप 10 के बाहर चौंकाने वाले बदलाव

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
App download animated image Get the free App now