आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत को जबरदस्त फायदा, टॉप 10 के बाहर चौंकाने वाले बदलाव

ICC Ranking
ICC Ranking

ऑस्ट्रेलिया (Australian Cricket Team) और भारत (Indian Cricket Team) के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया टेस्ट रैंकिंग (ICC Ranking) जारी कर दी है। इस रैंकिंग में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच एवं दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच हुए दूसरे टेस्ट को भी शामिल किया गया है। टीम रैंकिंग में न्यूजीलैंड पहले स्थान पर पहुंच गई है, वहीं दक्षिण अफ्रीका पांचवें, श्रीलंका छठे और पाकिस्तान सातवें स्थान पर है।

Ad

बल्लेबाजी रैंकिंग में केन विलियमसन पहले स्थान पर कायम हैं और 919 अंकों के साथ न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। टॉप 10 में स्टीव स्मिथ एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और इस वजह से विराट कोहली एक स्थान के नुकसान से तीसरे स्थान पर चले गए हैं। भारत की तरफ से अजिंक्य रहाणे एक स्थान के नुकसान से सातवें और चेतेश्वर पुजारा दो स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लैबुशेन चौथे और डेविड वॉर्नर तीन स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स तीन स्थान के फायदे से टॉप 10 में नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ICC Ranking
ICC Ranking

टॉप 10 के बाहर भारत की तरफ से ऋषभ पंत को सबसे ज्यादा फायदा हुआ और वह 19 स्थान के फायदे से 26वें स्थान पर हैं। रविंद्र जडेजा दो स्थान के फायदे से 34वें, हनुमा विहारी दो स्थान के फायदे से 51वें, शुभमन गिल आठ स्थान के फायदे से 68वें और रविचंद्रन अश्विन दो स्थान के फायदे से 89वें स्थान पर हैं।

Ad

दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर सात स्थान के फायदे से 13वें और न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल 21 स्थान के फायदे से 85वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के दिमुथ करूणारत्ने दो स्थान के फायदे से 15वें और कुसल परेरा चार स्थान के फायदे से 56वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान के अज़हर अली सात स्थान के फायदे से 18वें, मोहम्मद रिज़वान 10 स्थान के फायदे से 37वें और फहीम अशरफ 17 स्थान के फायदे से 77वें स्थान पर हैं।

आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग

1 न्यूजीलैंड - 118

2 ऑस्ट्रेलिया - 116

3 भारत - 114

4 इंग्लैंड - 106

5 दक्षिण अफ्रीका - 96

6 श्रीलंका - 86

7 पाकिस्तान - 85

8 वेस्टइंडीज - 79

9 बांग्लादेश - 55

10 ज़िम्बाब्वे - 18

टॉप 10 बल्लेबाज

1 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 919

2 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 900

3 विराट कोहली भारत 870

4 मार्नस लैबुशेन ऑस्ट्रेलिया 866

5 बाबर आज़म पाकिस्तान 781

6 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 760

7 अजिंक्य रहाणे भारत 756

8 चेतेश्वर पुजारा भारत 753

9 हेनरी निकोल्स न्यूजीलैंड 747

10 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 745

यह भी पढ़ें - आईसीसी रैंकिंग: टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications