T20 World Cup के शेड्यूल का ऐलान, भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में होगा धमाकेदार मुकाबला

New Zealand v India - ICC Women
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान

Womens T20 World Cup Schedule Announced : आईसीसी ने वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। पहले यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में होना था लेकिन वहां पर अस्थिरता का माहौल इस वक्त है। इसी वजह से टूर्नामेंट को बांग्लादेश से यूएई शिफ्ट कर दिया गया है और आईसीसी ने नया शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 3 अक्टूबर को बांग्लादेश और स्कॉटलैंड वुमेंस टीम के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

Ad

आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इन 10 टीमों को दो ग्रुप A और B में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, इंडिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को रखा गया है। जबकि ग्रुप बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड को रखा गया है। हर एक टीम ग्रुप स्टेज में कुल मिलाकर 4 मैच खेलेगी। हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। पहला सेमीफाइनल 17 और दूसरा सेमीफाइनल 18 अक्टूबर को है। दोनों सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाती है तो फिर वो पहला सेमीफाइनल खेलेंगे। दुबई और शारजाह को मिलाकर कुल 23 मैच खेले जाएंगे।

महिला टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

3 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे

3 अक्टूबर, गुरुवार, पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह, शाम 6 बजे

4 अक्टूबर, शुक्रवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, दोपहर 2 बजे

4 अक्टूबर, शुक्रवार, भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 6 बजे

5 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे

5 अक्टूबर, शनिवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह, शाम 6 बजे

6 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, दोपहर 2 बजे

6 अक्टूबर, रविवार, वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, शाम 6 बजे

7 अक्टूबर, सोमवार, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह, शाम 6 बजे

8 अक्टूबर, मंगलवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह, शाम 6 बजे

9 अक्टूबर, बुधवार, दक्षिण अफ्रीका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, दोपहर 2 बजे

9 अक्टूबर, बुधवार, भारत बनाम श्रीलंका, दुबई, शाम 6 बजे

10 अक्टूबर, गुरुवार, बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह, शाम 6 बजे

11 अक्टूबर, शुक्रवार, ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई, शाम 6 बजे

12 अक्टूबर, शनिवार, न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह, दोपहर 2 बजे

12 अक्टूबर, शनिवार, बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, दुबई, शाम 6 बजे

13 अक्टूबर, रविवार, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह, दोपहर 2 बजे

13 अक्टूबर, रविवार, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह, शाम 6 बजे

14 अक्टूबर, सोमवार, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 6 बजे

15 अक्टूबर, मंगलवार, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, शाम 6 बजे

17 अक्टूबर, गुरुवार, सेमीफाइनल 1, दुबई, शाम 6 बजे

18 अक्टूबर, शुक्रवार, सेमीफाइनल 2, शारजाह, शाम 6 बजे

20 अक्टूबर, रविवार, फाइनल, दुबई, शाम 6 बजे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications