Hindi Cricket News - हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुनने की सलाह दी

 एमएस धोनी
एमएस धोनी

Ad

हरभजन सिंह ने कहा है कि इस साल टी20 वर्ल्ड कप के लिए महेंद्र सिंह धोनी को टीम में शामिल करना है, तो जल्दी निर्णय लेना होगा। लम्बे समय से टीम से बाहर चल रहे माही को वर्ल्ड कप में खिलाने के लिए टीम में भी शामिल करना होगा इसलिए हरभजन सिंह ने यह बयान दिया है। हालांकि धोनी आईपीएल में खेलते लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह भी संभव नहीं हुआ।

न्यूज एजेंसी आईइएनएस से बात करते हुए हरभजन ने कहा कि आईपीएल फॉर्म के हिसाब से देखें, तब भी धोनी एक बड़े खिलाड़ी हैं। आप उन्हें किस तरह जज करेंगे? आईपीएल फॉर्म देखकर क्या आप उन्हें वो इज्जत देंगे, वह भारत के महान बल्लेबाजों और कप्तानों में से हैं। उन्होंने भारत में क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है। उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है कि वे क्षमतावान हैं या नहीं। धोनी के बारे में ज्यादा विचार करने की जरूरत नहीं है। अगर अगर आपको उनकी जरूरत महसूस होती है और वे उपलब्ध हैं तो टीम में चुनना चाहिए।

यह भी पढ़ें: 3 भारतीय खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक एक बार भी छक्का नहीं लगा पाए

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल इंग्लैंड में वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम में खेले थे। इसके बाद लगातार उन्हें टीम से बाहर देखा गया है। पिछले साल उन्होंने कुछ समय भारतीय सेना के जवानों के साथ भी बिताया था। टीम इंडिया ने उनके बिना न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। विंडीज की टीम के भारत दौरे पर भी माही टीम का हिस्सा नहीं थे। सवाल उठ रहे थे कि धोनी संन्यास लेंगे या आगे खेलते रहेंगे लेकिन जवाब किसी को नहीं मिला। अभी भी चीजें कयासों में ही चल रही हैं। कोरोना वायरस के चलते फ़िलहाल क्रिकेट के सभी आयोजनों पर रोक है। आईपीएल भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications