IND A vs NZ A, पहला अनाधिकृत टेस्ट: श्रेयस अय्यर के शतक और ऋषभ पंत की धुआंधार पारी की बदौलत भारतीय टीम को पहली पारी में मिली बड़ी बढ़त

विजयवाड़ा में खेले जा रहे पहले अनाधिकृत टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मेहमान टीम के 147 के जवाब में भारतीय टीम ने दूसरे दिन श्रेयस अय्यर के शतक और ऋषभ पंत के धुआंधार 67 रनों की बदौलत पहली पारी में 320 रन बनाये और पहली पारी में 173 रनों की विशाल बढ़त ले ली। दूसरे दिन स्टंप्स के समय न्यूजीलैंड ए का स्कोर 64/2 था और वो अभी भी भारतीय टीम से 109 रन पीछे हैं। पहले दिन के स्कोर 71/2 से आगे खेलते हुए भारत ए ने पहली पारी में 320 रन बनाये। श्रेयस अय्यर ने 97 गेंदों में 108 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और उनके अलावा ऋषभ पन्त ने सिर्फ 41 गेंदों में 67 रन बनाये। आर समर्थ ने भी 54 रनों की उपयोगी पारी खेली थी। हालांकि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की थी और भारत ए ने सिर्फ 50 रनों के अंदर आखिरी पांच विकेट गंवा दिए थे। इश सोढ़ी ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। टॉड एस्टल ने दो विकेट लिए थे। दूसरी पारी में भी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कर्ण शर्मा के साथ शाहबाज़ नदीम ने 1-1 विकेट लेकर मेहमानों को झटका दिया है। स्टंप्स के समय जॉर्ज वर्कर 28 और विल यंग 11 रन बनाकर नाबाद थे। कल भारत की निगाहें पारी से जीत हासिल करने पर होगी। स्कोरकार्ड: न्यूजीलैंड ए: 147 एवं 64/2 भारत ए: 320 (श्रेयस अय्यर 108, ऋषभ पन्त 67, इश सोढ़ी 5/94)

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications