IND vs AUS: पहले टी20 में जीत का भारतीय टीम ने मनाया शानदार जश्न, रिंकू सिंह ने काटा केक, देखें वीडियो

(Photo Courtesy: BCCI Twitter)
(Photo Courtesy: BCCI Twitter)

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) ने ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का शानदार आगाज किया। विशाखापट्टनम में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए रोमांचक मैच को 2 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने जोश इंग्लिस की 110 रनों की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत 208 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने लक्ष्य 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की ओर से जीत के हीरो कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) रहे लेकिन आखिरी के ओवरों में रिंकू सिंह (Rinku Singh) का भी अहम योगदान रहा।

यह मुकाबला इतना रोमांचक था कि आखिरी गेंद पर जाकर खत्म हुआ। भारत को जीत के लिए आखिरी गेंद पर एक रन की जरूरत थी। रिंकू सिंह ने शानदार छक्का जड़ा और भारत की जीत सुनिश्चित कर दी लेकिन यह गेंद नो बॉल हो गई और भारत को पहले ही जीत मिल गई। यह सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत की पहली जीत थी।

वहीं भारतीय टीम ने इस जीत का शानदार जश्न भी मनाया। टीम ने मैच के बाद केक काटा जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर भी किया है। भारतीय टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव और फिनिशर रिंकू सिंह ने एक साथ मिलकर केक काटा।

बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में पहले आखिरी गेंद पर रिंकू सिंह द्वारा लगाए गए कमाल के शॉट को दिखाया गया है। वहीं इसके बाद सूर्यकुमार यादव स्टेडियम में फैंस से मिलते और उनसे हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में भारतीय टीम जश्न मनाते हुए केक काटती है।

इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। वहीं रिंकू सिंह ने 14 गेंदों पर 4 चौके की मदद से नाबाद 22 रनों की पारी खेली।

Quick Links