IND vs AUS: भारत ने बनाया T20I में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक के लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड, प्रमुख टीम को पीछे छोड़ा 

India Australia Cricket
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ा लक्ष्य हासिल किया

गुरुवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की T20I सीरीज (IND vs AUS) के पहले मुकाबले में हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने अपने T20I इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने T20I फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा बार 200+ के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया, जो अभी तक दक्षिण अफ्रीका के नाम दर्ज था।

Ad

विशाखापट्नम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और जोश इंग्लिस के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से 20 ओवर में 208/3 का स्कोर बनाया। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। ऋतुराज गायकवाड़ डायमंड डक बनाकर आउट हो गए और यशस्वी जायसवाल भी 21 रनों की तेज पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। हालाँकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव के 80 और इशान किशन के 58 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने आखिरी ओवर में जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की।

इस तरह भारत ने सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक के लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारतीय टीम ने अब तक पांच बार ऐसा किया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने चार बार ऐसा किया हुआ था। प्रोटियाज टीम से पहले भारत के नाम ही यह रिकॉर्ड दर्ज था लेकिन उसने इसी साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रनों का लक्ष्य हासिल कर टॉप पर जगह बना ली थी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बाद T20I में सबसे ज्यादा बार 200+ के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने के मामले में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया बराबरी पर हैं। इन दोनों ने ही तीन-तीन बार ऐसा किया है।

T20I में 200 या उससे अधिक का लक्ष्य सबसे ज्यादा बार सफलतापूर्वक हासिल करने वाली टीमों की लिस्ट

5 - भारत

4 - दक्षिण अफ़्रीका

3- पाकिस्तान

3 - ऑस्ट्रेलिया

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications