भारतीय टीम ने इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश को आसानी से महज 3 दिनों में ही पारी और 130 रनों से हरा दिया। बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 150 रन ही बना पाई थी। जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 493/6 रनों का विशाल स्कोर बनाया और पारी घोषित कर दी।
दूसरी पारी में भी बांग्लादेश की टीम संघर्ष करती हुई नजर आई। भारतीय गेंदबाजों के सामने कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने का माद्दा नहीं दिखा सका। अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने जरुर 64 रनों की पारी खेली। लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और पूरी टीम 213 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह से भारतीय टीम को एक शानदार जीत मिली। मयंक अग्रवाल को उनकी 243 रनों की मैराथन पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें: पहले टेस्ट में बने सभी प्रमुख आँकड़ों पर एक नज़र
आइए जानते हैं भारतीय टीम की इस जीत के 3 प्रमुख कारण क्या रहे:
बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन:
![मयà¤à¤ à¤
à¤à¥à¤°à¤µà¤¾à¤² नॠदà¥à¤¹à¤°à¤¾ शतठलà¤à¤¾à¤¯à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/0bda2-15739050317380-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/0bda2-15739050317380-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/0bda2-15739050317380-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/0bda2-15739050317380-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/0bda2-15739050317380-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/0bda2-15739050317380-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/0bda2-15739050317380-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/0bda2-15739050317380-800.jpg 1920w)
भारतीय टीम की तरफ से कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा फ्लॉप रहे। रोहित ने 6 रन बनाए और कोहली खाता भी नहीं खोल सके। इसके बावजूद बाकी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।
मयंक अग्रवाल ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 190 रनों की शानदार साझेदारी की। रहाणे ने 86, चेतेश्वर पुजारा ने 54 और निचले क्रम में रविंद्र जडेजा ने 60 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने अकेले 330 गेंद पर 28 चौके और 8 छक्के की मदद से 243 रन बनाए। इसी वजह से भारतीय टीम एक विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही और बढ़ी बढ़त हासिल की।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं
बेहतरीन गेंदबाजी
![à¤à¥à¤à¤¦à¤¬à¤¾à¤à¥à¤ नॠà¤à¤ बार फिर शानदार पà¥à¤°à¤¦à¤°à¥à¤¶à¤¨ à¤à¤¿à¤¯à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/555c3-15739048406027-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/555c3-15739048406027-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/555c3-15739048406027-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/555c3-15739048406027-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/555c3-15739048406027-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/555c3-15739048406027-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/555c3-15739048406027-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/555c3-15739048406027-800.jpg 1920w)
एक ऐसे मैच में जहां सिर्फ मयंक अग्रवाल की बल्लेबाजी की चर्चा हो रही थी, वहां टीम के गेंदबाजों ने अपना काम बखूबी किया। टीम के तेज गेंदबाजों ने खासकर अपने प्रदर्शन से सबको काफी प्रभावित किया और 20 में से 14 विकेट फॉस्ट बॉलर्स ने निकाले। 6 विकेट स्पिनरों के खाते में गए। मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 7 विकेट चटकाए और रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट लिए। एक ऐसी पिच पर जहां भारतीय बल्लेबाजों ने आसानी से रन बनाए, वहीं बांग्लादेश के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा। गेंदबाजों का प्रदर्शन एक बार फिर लाजवाब रहा।
खेल के दूसरे दिन आक्रामक बल्लेबाजी
![मयà¤à¤ à¤
à¤à¥à¤°à¤µà¤¾à¤² à¤à¤° रविà¤à¤¦à¥à¤° à¤à¤¡à¥à¤à¤¾ नॠतà¥à¤à¥ सॠरन बà¤à¥à¤°à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/06335-15739049630378-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/06335-15739049630378-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/06335-15739049630378-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/06335-15739049630378-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/06335-15739049630378-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/06335-15739049630378-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/06335-15739049630378-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/11/06335-15739049630378-800.jpg 1920w)
भारतीय टीम ने खेल के दूसरे दिन बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। मयंक अग्रवाल ने जहां ताबड़तोड़ छक्के लगाए तो वहीं रविंद्र जडेजा ने सिर्फ 76 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाए। इसके अलावा निचले क्रम में उमेश यादव ने भी 10 गेंद पर नाबाद 25 रन बनाए और 3 छक्के भी जड़े। अजिंक्य रहाणे का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम ने तेजी से बल्लेबाजी की और लगभग 6 की औसत से रन बनाए। आखिरी 25.1 ओवर में टीम ने 145 रन बनाए। यही वजह रही कि तीसरे दिन ही भारतीय टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं