'सिर्फ 100 रन से शतक नहीं बना पाए'...रजत पाटीदार की एक और फ्लॉप पारी को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब

India  v England - 4th Test Match: Day One
रजत पाटीदार एक और पारी में हुए फ्लॉप

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के प्रमुख बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) एक और पारी में फ्लॉप रहे। इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए और बिना खाता खोले आउट हो गए। रजत पाटीदार ऐसे समय में बल्लेबाजी करने के लिए आए थे, जब टीम को उनसे बड़ी पारी की सख्त जरूरत थी। टीम छोटे टार्गेट का पीछा करते हुए काफी मुश्किल में थी लेकिन रजत पाटीदार उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। उन्होंने 6 गेंद का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए।

Ad

पहली पारी में भी रजत पाटीदार सिर्फ 17 रन बना पाए थे। वहीं तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भी वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे। लगातार फ्लॉप परफॉर्मेंस की वजह से अब रजत पाटीदार के ऊपर काफी सवाल उठ रहे हैं। यहां तक कि उन्हें संन्यास लेने की भी सलाह दी जा रही है। ट्विटर पर फैंस ने रजत पाटीदार की फ्लॉप पारी को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दीं।

रजत पाटीदार को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

हैप्पी रिटायरमेंट रजत पाटीदार। जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।
Ad
डियर रजत पाटीदार, रिटायरमेंट ले लो यार, खेल ही क्यों रहे हो। इतना लड्डू खाओगे तो कैसे होगा। इससे अच्छा तो रजत पाटीदार है।
Ad
ईमानदारी से कहूं तो मुझे समझ नहीं आ रहा है कि रजत पाटीदार का सेलेक्शन क्यों हुआ था। चेतेश्वर पुजारा को वापस लाया जा सकता था।
Ad
कुलदीप यादव सोच रहे हैं कि उन्हें रजत पाटीदार से पहले बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं भेजा गया।
Ad
सम्मान के साथ मैं रजत पाटीदार को पांचवें टेस्ट मैच में खेलते हुए नहीं देखना चाहता हूं।
Ad
ये रजत पाटीदार का आखिरी टेस्ट है।
Ad
आरसीबी के फैंस कुछ इस तरह से रजत पाटीदार के फॉर्म को देखते हुए।
Ad
रजत पाटीदार एक स्कैम हैं।
Ad
रजत पाटीदार सिर्फ 100 रनों से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। क्या जबरदस्त टैलेंट है।
Ad

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications