3 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाये हैं 

महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर
महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर

#2 युवराज सिंह (1523 रन)

Ad
युवराज सिंह
युवराज सिंह

भारत के लिए मध्यक्रम में धाकड़ बल्लेबाजी करने वाले पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह भारत के सबसे सफल वनडे खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने वनडे करियर में बड़ी टीमों के खिलाफ भारत को अपनी बल्लेबाजी से मैच जितवाने में सफलता हासिल की। युवराज का इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में एक अलग ही अवतार देखने को मिलता था। युवराज ने अपने वनडे करियर में इंग्लैंड के खिलाफ 37 मैचों में चार शतक और सात अर्धशतकों की मदद से 1523 रन बनाये हैं। युवराज के नाम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने की उपलब्धि भी दर्ज है।

Ad

#1 महेंद्र सिंह धोनी (1546 रन)

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सर्वाधिक रन बनाने की उपलब्धि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के नाम दर्ज है। धोनी बतौर कप्तान तो सफल हुए लेकिन बल्लेबाज के तौर पर भी वो किसी से कम नहीं है। मध्यक्रम में खेलने के बावजूद धोनी का इंग्लैंड के खिलाफ सराहनीय प्रदर्शन है। धोनी ने 48 मैचों 46.84 की जबरदस्त औसत से 1546 रन बनाये हैं। इस दौरान धोनी एक शतक और दस अर्धशतक जड़े हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 134 रन है।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications