3 भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाए हैं 

केएल राहुल और सुरेश रैना
केएल राहुल और सुरेश रैना

#2 सुरेश रैना (15)

सुरेश रैना
सुरेश रैना

पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सुरेश रैना भारत के सबसे सफल टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं। रैना ने अपने टी20 करियर में कई बार भारत के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाये और टीम के लिए अहम रोल निभाया। इस बल्लेबाज का यह पसंदीदा फॉर्मेट कहा जा सकता है। रैना ने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की है और उन्होंने कई शानदार पारियों के दौरान आक्रामक अंदाज में छक्के लगाए हैं। रैना ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले 13 टी20 की 11 पारियों में 15 छक्के लगाए हैं।

#1 युवराज सिंह (15)

युवराज सिंह
युवराज सिंह

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे क्लीन छक्के लगाने वाला बल्लेबाज माना जाता है। युवराज के छक्के लगाने के कारण उनको सिक्सर किंग्स के भी नाम से जाना जाता है। युवराज भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। युवी ने इंग्लैंड के खिलाफ ही एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ खेले 8 टी20 में युवराज के नाम 15 छक्के दर्ज हैं।

Quick Links