भारतीय टीम (India cricket team) के मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) करीब 65 दिन के बाद लंदन में अपनी पत्‍नी देविशा शेट्टी (Devisha Shetty) से दोबारा जुड़े। मुंबई इंडियंस के बल्‍लेबाज पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर बायो-बबल में दाखिल होने के बाद से अपनी पत्‍नी से दूर थे।सूर्यकुमार यादव फिर कोलंबो से सीधे इंग्‍लैंड के लिए रवाना हो गए और चोटिल विकल्‍प के रूप में भारतीय टेस्‍ट टीम से जुड़े। भारतीय क्रिकेटरों को इंग्‍लैंड में अपने परिवार को ले जाने की अनुमति है, तो सूर्यकुमार यादव की पत्‍नी ऐसे में लंदन जाकर अपने पति से जुड़ सकीं। देविशा शेट्टी के अनिवार्य पृथकवास खत्‍म करने के बाद यह जोड़ी दोबारा एकजुट हुई और लंदन के नजारे देखते हुए नजर आई।सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल पर एक रील शेयर करके पत्‍नी से जुड़ने की खुशी का इजहार किया। फैंस को इस रील में यह जोड़ी डांस करते हुए दिख रही है। सूर्यकुमार यादव ने कैप्‍शन लिखा, '65 दिन के बाद। लंदन की सड़क पर मैं अपने एक और सिर्फ एक देविशा शेट्टी के साथ डांस करते हुए।' View this post on Instagram A post shared by Surya Kumar Yadav (SKY) (@surya_14kumar)इससे पहले भारतीय टेस्‍ट टीम में शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर के विकल्‍प के रूप में पृथ्‍वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को विकल्‍प के रूप में भेजा गया। पृथ्‍वी और सूर्या ने अपना पृथकवास खत्‍म पूरा किया और लॉर्ड्स में भारतीय टीम से जुड़े।पृथ्‍वी शॉ बैकअप ओपनिंग बल्‍लेबाज के रूप में जुड़े हैं। सूर्यकुमार यादव को मिडिल ऑर्डर बल्‍लेबाज के रूप में जोड़ा गया।सूर्यकुमार यादव के फर्स्‍ट क्‍लास करियर पर नजरसूर्यकुमार यादव ने 2010 में दिल्‍ली के खिलाफ फर्स्‍ट क्‍लास डेब्‍यू किया और मुंबई के लिए रोहित शर्मा व वसीम जाफर के साथ खेला। अपनी पहली पारी में सूर्या ने 89 गेंदों में 73 रन बनाए थे। तब वह मुंबई के पहली पारी के शीर्ष स्‍कोरर थे। फर्स्‍ट क्‍लास करियर की शानदार शुरूआत के बाद वह धीरे-धीरे मुंबई राज्‍य टीम के प्रमुख खिलाड़ी बन गए।कई साल कड़ी मेहनत के बाद सूर्यकुमार यादव को आखिरकार भारतीय टेस्‍ट टीम में मौका मिला। अब तक उन्‍होंने 77 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में 44.01 की औसत से 5326 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 26 अर्धशतक शामिल है। 200 रन उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर है।30 साल के सूर्यकुमार यादव ने अपना वनडे और टी20 इंटरनेशनल डेब्‍यू 2021 में किया और सभी को अपनी क्षमता से प्रभावित किया। सूर्यकुमार यादव को इंग्‍लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्‍ट सीरीज में अगर मौका मिलता है, तो वह अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे।