दक्षिण अफ्रीका मुश्किल स्थिति में, भारत को जीत के लिए 6 विकेट की दरकार 

IND vs SA, 1st Test (Photo - Getty Images)
IND vs SA, 1st Test (Photo - Getty Images)

सेंचुरियन टेस्ट (IND vs SA) के चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 94/4 का स्कोर बना लिया था और जीत के लिए अभी भी 211 रन की दरकार है। क्रीज़ पर कप्तान डीन एल्गर 52 रन बनाकर मौजूद थे।

चौथा दिन, पहला सत्र

चौथे दिन भारत को जल्द ही 34 रन के स्कोर पर शार्दुल ठाकुर के रूप में झटका लगा। शार्दुल 10 रन के निजी स्कोर पर कगिसो रबाडा का शिकार बने। इसके बाद केएल राहुल 23 रन बनाकर लुंगी एनगीडी की गेंद पर आउट हुए और भारत को 54 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। हालाँकि इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने भारत को और कोई नुकसान नहीं होने दिया। लंच तक भारत ने 32 ओवर में 79/3 का स्कोर बना लिया था। इस सत्र में भारत ने 26 ओवर में 63 रन बनाए और दो विकेट गंवाए।

IND vs SA, 1st Test (Photo - Getty Images)
IND vs SA, 1st Test (Photo - Getty Images)

चौथा दिन, दूसरा सत्र

लंच के बाद पहली ही गेंद पर मार्को जानसेन ने विराट कोहली को 18 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर नाकाम रहे और 16 रन बनाकर एनगीडी का शिकार बने। अजिंक्य रहाणे ने तेज शुरुआत की लेकिन वह भी 20 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरी पारी में भारत के लिए ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 34 रन की पारी खेली। इस तरह भारत ने 50.3 ओवर में 174 का स्कोर बनाया। प्रोटियाज टीम के लिए रबाडा और जानसेन ने 4-4 विकेट हासिल किये, वहीं एनगीडी ने 2 विकेट हासिल किए।

IND vs SA, 1st Test (Photo - Getty Images)
IND vs SA, 1st Test (Photo - Getty Images)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और एडेन मार्कराम 1 रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। चाय तक दक्षिण अफ्रीका ने 9 ओवर में 22/1 का स्कोर बना लिया था। क्रीज़ पर डीन एल्गर 9 और कीगन पीटरसन 12 रन बनाकर मौजूद थे। इस सत्र में 27.3 ओवर में 117 रन बने और 8 विकेट गिरे।

चौथा दिन, तीसरा सत्र

IND vs SA, 1st Test (Photo - Getty Images)
IND vs SA, 1st Test (Photo - Getty Images)

चाय के बाद मेजबान टीम को 34 रन के स्कोर पर कीगन पीटरसन के रूप में दूसरा झटका लगा। पीटरसन को 17 रन के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। हालाँकि इसके बाद डीन एल्गर और रसी वैन डर डुसेन ने डटकर बल्लेबाजी की और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। इस जोड़ी को बुमराह ने डुसेन (11) को 74 रन के स्कोर पर बोल्ड आउट कर तोड़ा। इस बीच एल्गर ने शानदार पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। आखिर में नाईट वॉचमैन के रूप में आए केशव महाराज (8) को बुमराह ने अपनी सटीक यॉर्कर से पवेलियन का रास्ता दिखाया और इसी के साथ दिन के खेल की समाप्ति हुयी। स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका ने 40.5 ओवर में 94/4 का स्कोर बना लिया था। इस सत्र में 31.5 ओवर का खेल हुआ और दक्षिण अफ्रीका ने 72 रन जोड़ते हुए 3 विकेट गंवाए।

Quick Links