INDvSL: रोहित शर्मा के तीसरे दोहरे शतक के दौरान बने सभी आंकड़ों पर एक नज़र

रोहित शर्मा ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में अपना तीसरा दोहरा शतक लगाया और इसकी बदौलत भारत ने 392/4 का विशाल स्कोर बनाया। रोहित ने 153 गेंदों में 208 रनों की शानदार पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 12 छक्के लगाये। रोहित ने 115 गेंदों में अपना शतक लगाया था और अगले 36 गेंदों में उन्होंने 100 रन बना डाले। सुरंगा लकमल के एक ओवर में रोहित ने चार छक्के लगाये। आइये नज़र डालते हैं इस पारी के दौरान कौन से रिकॉर्ड बने: # एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में अभी तक सात दोहरे शतक लगे हैं, जिसमें अकेले रोहित शर्मा ने तीन दोहरे शतक लगाये हैं। रोहित के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल ने दोहरा शतक लगाया है। # रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर 208 रनों की पारी खेली और इस मामले में विश्व रिकॉर्ड वीरेंदर सहवाग (219 vs वेस्टइंडीज, इंदौर 2011) के नाम है। # रोहित शर्मा ने अपना 16वां शतक लगाया और भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वीरेंदर सहवाग (15) का रिकॉर्ड तोड़ा। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में रोहित अब चौथे स्थान पर हैं और उनसे आगे सिर्फ सौरव गांगुली (22), विराट कोहली (32) और सचिन तेंदुलकर (49) मौजूद हैं। # रोहित शर्मा ने 180 से ऊपर का तीसरा स्कोर बनाया और इस मामले में मार्टिन गप्टिल (3) के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। # रोहित शर्मा ने पांचवीं बार 150 का स्कोर पार किया और इस मामले में सचिन तेंदुलकर और डेविड वॉर्नर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। # 2017 में रोहित ने अभी तक 6 शतक लगाये हैं और एक साल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। एक साल में उनसे ज्यादा शतक सिर्फ सचिन तेंदुलकर (9, 1998) और सौरव गांगुली (7, 2000) ने बनाये हैं। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने 1996, राहुल द्रविड़ ने 1999 और विराट कोहली ने 2017 में 6 शतक लगाये। # रोहित शर्मा ने अभी तक 2017 में सबसे ज्यादा छक्के लगाये हैं। उन्होंने 20 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में अभी तक 45 छक्के लगाये हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर (40, 1998) का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा। विश्व रिकॉर्ड एबी डीविलियर्स (58, 2015) के नाम है। # रोहित शर्मा ने मोहाली में खेले गए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़े निजी स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले रिकॉर्ड विराट कोहली (154* vs न्यूजीलैंड, 2016) के नाम था। # रोहित शर्मा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में लगातार चार गेंदों में चार छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले यह रिकॉर्ड ज़हीर खान (vs ज़िम्बाब्वे, 2000) के नाम था। # रोहित शर्मा 41-50 ओवरों के बीच में 100 से ज्यादा रन दो बार बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने 2014 में कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ 110 और आज श्रीलंका के खिलाफ 107 रन बनाये। # एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंचे रोहित शर्मा (162), उन्होंने युवराज सिंह (153) का रिकॉर्ड तोड़ा। # रोहित शर्मा (12) ने भारतीय कप्तान द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। # रोहित ने अपने तीन में से दो दोहरे शतक श्रीलंका के खिलाफ लगाये हैं और दोनों ही दोहरे शतक उन्होंने 151 गेंदों में लगाये। # लगातार पांच साल से रोहित शर्मा के नाम भारत की तरफ से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2013 में 209, 2014 में 264, 2015 में 150, 2016 में 171* और 2017 में 208* का स्कोर बनाया।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications