INDvSL, पहला टेस्ट: तीसरे दिन बने सभी आंकड़ों पर एक नज़र

भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन मेहमानों ने मैच पर पकड़ बना ली है। पहले दो दिन बारिश के कारण 32.5 ओवरों का खेल हो पाया था, लेकिन तीसरे दिन मौसम की मेहरबानी रही और आज लगभग 73 ओवरों का खेल हुआ। भारत की पहली पारी सिर्फ 172 रनों पर सिमट गई और श्रीलंका ने जवाब में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 165/4 का स्कोर बना लिया था। अब देखना है कि पहली पारी में श्रीलंका को बड़ी बढ़त मिलती है या भारतीय गेंदबाज मैच में अपनी टीम की वापसी करवाएंगे या एक बार फिर बारिश के कारण मैच में रुकावटें आएंगी। अभी के हिसाब से मैच में श्रीलंका का पलड़ा भारी दिख रहा है। तीसरे दिन बने कुछ आंकड़ों पर एक नज़र: # भारत ने भारत में श्रीलंका के खिलाफ एक टेस्ट की पारी में दूसरे सबसे कम रन बनाये। इससे पहले 2005 चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम 167 रनों पर ऑल आउट हुई थी। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ भारत का ये चौथा सबसे कम स्कोर है। श्रीलंका ने भारत को 2015 गॉल टेस्ट में 112 और 2008 कोलंबो टेस्ट में 138 रनों पर ऑल आउट किया था। # चेतेश्वर पुजारा ने 16वां टेस्ट अर्धशतक लगाया और 2016-17 सीजन की शुरुआत से पुजारा ने 17 टेस्ट में 13 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। # भारत ने पहली पारी में 50 के स्कोर तक अपने पांच विकेट गँवाए थे। इससे पहले भारत ने भारत में 50 या उससे कम के स्कोर पर अपने 5 विकेट न्यूजीलैंड के खिलाफ 2010 के अहमदाबाद टेस्ट में गंवाए थे। # सुरंगा लकमल ने पहली पारी में 46 गेंद फेंकने के बाद पहला रन दिया था। उससे पहले उन्होंने भारत के तीन विकेट हासिल किये थे। 2001 के बाद सबसे ज्यादा गेंद फ़ेंककर पहला रन देने के मामले में लकमल अब पहले स्थान पर हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड जेरोम टेलर (40 गेंद vs ऑस्ट्रेलिया, जमैका 2015) के नाम था। # टेस्ट मैचों में लहिरू थिरिमाने का औसत सिर्फ 23.10 है और ये मौजूदा खिलाड़ियों में सबसे खराब है (कम से कम 50 पारियां और टॉप 7 में बल्लेबाजी करने वाले) # अगस्त 2010 के बाद श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में एक बार भी 50 रन की साझेदारी नहीं निभाई है। # रंगना हेराथ भारत में टेस्ट खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज़ विदेशी खिलाड़ी बन गए। हेराथ की उम्र टेस्ट शुरू होने के समय 39 साल 242 दिन थी और इस मामले में रिकॉर्ड ज़िम्बाब्वे के जॉन ट्राईकोस (45 साल 300 दिन) के नाम दर्ज है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications