भारत की ऑलटाइम वनडे इलेवन पर नजर 

India v Sri Lanka - 2011 ICC World Cup Final
India v Sri Lanka - 2011 ICC World Cup Final

#विकेटकीपर और ऑलराउंडर- महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव

दो सर्वश्रेष्ठ कप्तान
दो सर्वश्रेष्ठ कप्तान

भारत को सभी आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस टीम के भी कप्तान होंगे। वो बेहतरीन कप्तान होने के साथ शानदार विकेटकीपर भी फिनिशर भी हैं। उनका योगदान भारतीय क्रिकेट काफी महत्वपूर्ण रहा है। धोनी ने 350 वनडे में 50.58 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। इसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 183 रन रहा है और उन्होंने 10 शतक भी लगाए हैं।

1983 में भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट को बदलने में अहम योगदान निभाया है। कपिल देव विश्व के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक रहे हैं और उनके जैसा ऑलराउंडर आजतक भारतीय टीम को नहीं मिल पाया। देव ने वनडे में बल्ले के साथ 225 मुकाबलों में एक शतक की मदद से 3783 रन बनाए और गेंद के साथ 27.45 की औसत से 253 विकेट लिए। उनका सर्वाधिक स्कोर 175 रन रहा, तो गेंद के साथ 43 रन देकर 5 विकेट लेना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।

Quick Links