भारत हमारे भाई जैसा है और वो हमारी काफी मदद कर रहे हैं, पड़ोसी देश के खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

Australia v Sri Lanka - 2nd Test: Day 1
Australia v Sri Lanka - 2nd Test: Day 1

श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) के प्रमुख क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने (Chamika Karunaratne) ने भारत के प्रति अपना आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका एक बुरे दौर से गुजर रहा है और इस खराब स्थिति में भारत हमारी काफी मदद कर रहा है। चमिका करुणारत्ने ने ये भी कहा कि भारत हमारे भाई जैसा है।

Ad

श्रीलंका में इस वक्त हालात काफी खराब हैं। देश में इस वक्त काफी उथल-पुथल मचा हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया। राजनैतिक उथल-पुथल की वजह से श्रीलंका में तेल और ईंधन की काफी कमी हो गई है।

भारत हमारी काफी मदद कर रहा है - चमिका करुणारत्ने

वहीं श्रीलंकाई क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने ने कहा है कि संकट के इस समय भारत उनकी काफी मदद कर रहा है। उन्होंने भारत का आभार जताया और एएनआई से बातचीत में कहा,

भारत हमारे भाई जैसा देश है और वे हमारी काफी मदद कर रहे हैं। मैं उनका काफी आभार प्रकट करता हूं। हमारे सामने कई तरह की समस्याएं हैं। वे संकट के समय हमारी मदद कर रहे हैं। इसके लिए आपका काफी धन्यवाद। हर एक चीज के लिए शुक्रिया। हम लगातार बेहतर होते जाएंगे।

चमिका करुणारत्ने को हाल ही में पेट्रोल भराने के लिए लंबी लाइन में खड़े होते हुए देखा गया। करुणारत्ने ने कहा कि वो पेट्रोल की कमी की वजह से अपना प्रैक्टिस सेशन भी नहीं अटेंड कर पा रहे हैं। तेल की कमी से अधिकारियों ने स्कूल और सरकारी दफ्तरों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है। उन्होंने कहा,

दो दिनों तक लंबी लाइन में लगने के बाद किस्मत से मुझे तेल मिल गया। तेल में भारी कमी के कारण मैं अपने क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए भी नहीं जा पा रहा हूं।

आपको बता दें कि खराब हालात के बावजूद श्रीलंका में क्रिकेट का आयोजन हो रहा है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications