"भारत हमारा दुश्मन देश नहीं है," शाहिद अफरीदी को पूर्व दिग्गज का करारा जवाब

दानिश कनेरिया अपनी बात मुखर होकर रखते हैं
दानिश कनेरिया अपनी बात मुखर होकर रखते हैं

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने शाहिद अफरीदी के ऊपर धर्म के आधार पर लोगों को उनके खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया। अफरीदी ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी और इस दौरान उन्होंने भारत को दुश्मन देश बताया। इस बार जवाब देते हुए कनेरिया ने कहा कि भारत हमारा दुश्मन नहीं है।

ट्विटर पर कनेरिया ने कहा कि भारत हमारा दुश्मन नहीं है। हमारे दुश्मन वो हैं जो धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं। अगर आप भारत को अपना दुश्मन मानते हैं, तो कभी भी किसी भारतीय मीडिया चैनल पर न जाएं। कनेरिया ने आगे कहा कि जब मैंने जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ आवाज उठाई तो मुझे धमकी दी गई कि मेरा करियर तबाह कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि कनेरिया ने इस जबरन धर्म परिवर्तन के मामले पर जी न्यूज पर कहा कि अफरीदी ने मुझे कई बार धर्म बदलने के लिए कहा था लेकिन मैंने उसे गंभीरता से नहीं लिया। मैं अपने धर्म पर भरोसा करता हूँ और यह क्रिकेट पर निर्भर नहीं है।

अफरीदी भारत के खिलाफ कई बार उल्टा-सीधा बोल चुके हैं
अफरीदी भारत के खिलाफ कई बार उल्टा-सीधा बोल चुके हैं

कुछ दिनों बाद अफरीदी ने मामले पर बातचीत करते हुए एक पाकिस्तानी मीडिया हाउस से कहा कि अगर मेरा रवैया खराब था तो उसने (कनेरिया ने) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड या जिस विभाग के लिए खेल रहे थे, उससे शिकायत क्यों नहीं की। वह हमारे दुश्मन देश को इंटरव्यू दे रहे हैं जो धार्मिक भावनाओं को भड़का सकते हैं। यह सब कहने वाला व्यक्ति अपने ही चरित्र को देखे।

गौरतलब है कि कनेरिया कई बार पाकिस्तानी टीम में रहते हुए खुद के साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बात कर चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि मैंने काउंटी क्रिकेट में कोई स्पॉट फिक्सिंग नहीं की थी। मुझे बलि का बकरा बनाया गया। पाकिस्तान में साफ़ तौर पर फिक्सिंग करने के बाद भी खिलाड़ी टीम में खेले हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications