गणपति महोत्सव में दिखा क्रिकेट का क्रेज, टी20 विश्व कप की तरह की गई सारी तैयारियां

rohit sharma
रोहित शर्मा की तस्वीर (photo credi: x.com/rushiii_12,LoyalSachinFan)

Ganpati bappa festival Like t20 World Cup victory parade : मुंबई मे गणपति पूजा का विशेष महत्व होता है। किसी शादी ब्याह की तरह गणपति महोत्सव की तैयारियां की जाती हैं। मुंबई में गणपति महोत्सव 5 सितंबर को शुरू हो गया है। पूरे देश में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ऐतिहासिक जीत की खुशी दोहराई गई है।

Ad

गणपति महोत्सव में रोहित शर्मा का क्रेज देखने को मिला। मुंबई में रोहित शर्मा के हजारों फैंस हैं। रोहित शर्मा का जादू हर वक्त मुंबईवासियों पर छाया रहता है। टीम इंडिया ने इस साल टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था, जिसका जश्न पूरे देश में खूब मनाया गया था।

टी20 वर्ल्ड कप विक्ट्री परेड की तर्ज पर सजी बप्पा की गाड़ी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गणपति की मूर्ति के साथ रोहित शर्मा का कटआउट बना हुआ है और साथ ही टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का भी कटआउट है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे रोहित शर्मा गणपति जी को अपनी ट्राफी दे रहे हों। वहीं गणपति जी को जिस बस पर रखा गया है, उसे उसी तरह सजाया गया है, जैसे मुंबई में जब टीम इंडिया विक्ट्री परेड के लिए निकली थी, तो उस बस को सजाया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को काफी ज्यादा शेयर भी किया जा रहा है।

Ad

मुकाबले के आखिरी पलों में जीता था मैच

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला भारत ने 29 जून को जीता था। यह मुकाबला बारबाडोस में इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। यह मैच काफी दिलचस्प था। ऐसा लग रहा था कि मैच भारत के हाथ से निकल गया है। सभी ने इसकी उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन मैच के आखिर में सूर्यकुमार यादव के एक कैच ने मैच पलटकर रख दिया। भारत ने इस मैच में सात रनों से जीत हासिल की थी। इस ऐतिहासिक जीत से हर भारतवासी गदगद हो गया था। जिसका असर आज भी देखने को मिल जाता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications