भारत के लिए U-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट, विराट कोहली के क्लब का हिस्सा बनीं निकी प्रसाद

भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तान निकी प्रसाद (Photo Credit_Getty)
भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तान निकी प्रसाद (Photo Credit_Getty)

India Under-19 World Cup Winner Captains: भारतीय क्रिकेट के लिए रविवार, 2 फरवरी का दिन इतिहास में दर्ज हो गया है। इस सुपर संडे को भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया है। इस जबरदस्त कामयाबी से टीम इंडिया की यूथ महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Ad

मलेशिया में खेले गए इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम को 9 विकेट से हरा दिया। इस एकतरफा जीत के साथ ही भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया है। भारत को ये कामयाबी निकी प्रसाद की कप्तानी में मिली है और इसके साथ ही निकी प्रसाद ने वो मुकाम हासिल कर लिया है। जो अब तक टीम इंडिया दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और मोहम्मद कैफ ने हासिल की थी।

निकी प्रसाद ने विराट कोहली और मोहम्मद कैफ जैसे दिग्गजों की सूची में बनाई जगह

जी हां... निकी प्रसाद ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को एक और अंडर-19 का ताज दिलाया है। इसके साथ ही वो भारतीय क्रिकेट इतिहास में अंडर-19 वर्ग में आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में जगह बना गई हैं। भारत को अब तक अंडर-19 वर्ग में 7 कप्तान वर्ल्ड कप दिला चुके हैं। जिसमें 7वां स्थान निकी प्रसाद का हो गया है।

Ad

निकी भारत के लिए अंडर-19 का खिताब जीतने वाली बनीं 7वीं कप्तान

भारत को अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का ताज दिलाने वाले कप्तानों में मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, पृथ्वी शॉ जैसे बड़े नाम रहे हैं। जिसमें अब निकी प्रसाद ने भी अपना नाम दर्ज करवा दिया है। भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाली फेहरिस्त में पहला नाम पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का रहा है। मोहम्मद कैफ ने 2000 में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जीताया था। इसके बाद इस कारनामें को 2008 में विराट कोहली ने अंजाम दिया। जहां फाइनल मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

भारत के लिए ये काम इसके बाद साल 2012 में उन्मुक्त चंद ने किया था। जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर हैट्रिक की थी। इस सफर में अगला नाम पृथ्वी शॉ का जुड़ा। जिन्होंने 2018 में अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। जिसके बाद इस कमाल को यश ढुल्ल ने अंजाम दिया। और 2022 में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता। इसके अगले ही साल शेफाली वर्मा ने भी इस खास सूची में अपना नाम लिखवा दिया और अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications