भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तूफानी जीत के बाद बनाए कई रिकॉर्ड, पावरप्ले में बड़ा कारनामा

भारतीय टीम ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड (Photo Credit - BCCI.TV)
भारतीय टीम ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड (Photo Credit - BCCI.TV)

India vs Bangladesh First T20I Big Records : भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से बुरी तरह हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 127 रन पर ही सिमट गई। जवाब में टीम इंडिया ने इस टार्गेट को 11.5 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या, कप्तान सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों ने काफी शानदार बल्लेबाजी की। इस बड़ी जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

Ad

बची हुई गेंदों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत

भारतीय टीम की टी20 इंटरनेशनल में 100 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए बची हुई गेंदों के लिहाज से यह सबसे बड़ी जीत है। बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में भारत ने 49 गेंद शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने 2016 में 41 गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल की थी। तब टीम 100 रन के टार्गेट का पीछा कर रही थी। उससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 2010 में 116 रनों के टार्गेट का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 31 गेंद शेष रहते जीत हासिल की थी।

Ad

पावरप्ले में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड

इसके अलावा एक और बड़ा रिकॉर्ड भी बना। सुपर ओवर को मिलाकर भारत की टी20 इंटरनेशनल में यह लगातार 12वीं जीत है। इससे पहले नवंबर 2021 से लेकर फरवरी 2022 तक भी भारत ने लगातार 12 मैच जीते थे। अब अगर टीम इंडिया अगला मैच जीत लेती है तो फिर अपना रिकॉर्ड और बेहतर कर लेगी। वहीं पावरप्ले का भी बड़ा रिकॉर्ड भारत ने बनाया। टीम इंडिया ने 71 रन पावरप्ले में बना दिए, जो अब तक बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर है। इससे पहले एशियन गेम्स के दौरान भारतीय टीम ने 68 रन पावरप्ले में बांग्लादेश के खिलाफ बनाए थे।

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने पहला मुकाबला शानदार तरीके से जीत लिया है। अब टीम की कोशिश रहेगी कि दूसरे मुकाबले को भी इसी अंदाज में जीता जाए और सीरीज अपने नाम की जाए।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications